रेत के अवैध कारोबार पर कलेक्टर का खुलासा
शहर में चल रहे रेत के बिना नंबर के अवैध डम्पर
ग्वालियर में रेत के अवैध कारोबार का खुलासा कलेक्टर रूचिका सिंह चौहान द्वारा शहर के भ्रमण के दौरान हुआ है। कलेक्टर रूचिका सिंह चौहान आईएसबीटी बस स्टैंड प्रारम्भ होने से पूर्व जब शताब्दी पुरम इलाके में पहुँची तो उन्होंने रिहायशी इलाके में रेत के अवैध परिवहन कर रहे डम्पर देखें जिसके बाद उन्होंने अधिकारियों को तत्काल प्रभाव से कार्रवाई करने के निर्देश दिए। रेत का अवैध परिवहन कर रहे इन डम्परों पर रजिस्ट्रेशन नंबर भी नहीं थे। ऐसे में बड़ा सवाल यह उठता है कि बिना नंबरों के ये अवैध रेत से भरे हुए डम्पर शहर की सीमा पर लगे चैकपोस्ट से होकर शहर के अंदर कैसे आ जाते हैं। हालांकि कलेक्टर का कहना है कि खनिज विभाग के पास कम स्टाफ होने की वजह से प्रभावी कार्रवाई नहीं हो पाती है फिर भी ग्वालियर खनिज विभाग ने अवैध खनन पर प्रदेश में सबसे ज्यादा कार्रवाई की है।
