ISIS लश्कर ए तैयबा जैश ए मोहम्मद आतंकी संगठनों के खिलाफ पहली बार फतवा जारी

विश्व में पहली बार आतंकियों के विरोध उतरे इस्लामिक धर्मगुरू

भारत के चीफ इमाम उमर अहमद इलियासी ने जारी किया आतंकी संगठनों के खिलाफ फतवा

एंकर-: भारत के चीफ इमाम डॉ उमर अहमद इलियासी ने विश्व में बढ़ रहे आतंकवाद के ख़िलाफ़ फतवा जारी किया है, चीफ इमाम डॉ उमर अहमद इलियासी ने कहा है कि “देश मे मरने वाले आतंकवादी के जनाजे की नमाज़ नही पढ़ाई जाएगी और आतंकियों को भारत की जमीन पर नहीं दफनाया जायेगा साथ ही उन्होंने ये भी कहा कि आतंकी संगठन अपने नाम से इस्लाम और मोहम्मद जैसे पाक शब्द हटाएँ।
वहीं उन्होंने कांग्रेस नेता राहुल गांधी और विपक्ष द्वारा केंद्र सरकार पर आतंकवाद पर कार्रवाई के संबंध में सवाल उठाने पर बड़ा हमला बोला है उनका कहना है कि जब से मोदी जी आए हैं तब विपक्ष लगातार हमलावर रहा है अरे भाई 2014 से लेकर कुछ काम तो अच्छे किए होंगे लेकिन ऐसे समय में विपक्ष द्वारा मोदी सरकार की नीतियों पर सवाल उठाना मैं पूरी तरह गलत मानता हूँ।
देशहित में हो रहे कार्यों पर प्रधानमंत्री जी का समर्थन करना चाहिए, खासतौर पर आतंकवाद के मामले में सोशल मीडिया पर भी लोगों के अलग अलग मत हैं, एकजुटता के साथ ही हो सकता है आतंकवाद से मुकाबला न कि कोई सवालिया निशान लगाया जाए।
देशभर में लव जेहाद के बढ़ते मामलों को लेकर इलयासी ने कहा, जो शादी समाज में होती हैं, उनमें बरकत होती है, जिहाद जैसे शब्द ही नापाक हैं जिन शादियों से फसाद फैलता हो उससे बचना चाहिए परहेज करना चाहिए वहीं मध्यप्रदेश में हाल ही में सामने आए लव जेहाद के मामलों को लेकर चीफ इमाम ने कहा कि नाम ओर पहचान छुपाकर ऐसे कामों को नहीं करना चाहिए,समाज में अच्छे लोग ज्यादा होते हैं और बुरे लोग बहुत कम होते हैं।

वीओ-: बलूचिस्तान की मांग को लेकर चीफ इमाम ने कहा कि मुस्लिम समाज भारत की डिप्लोमेसी और पॉलिसी के साथ है।
बलूचिस्तान में लंबे समय से मांग हो रही है लेकिन पाकिस्तान अन्याय कर रहा है, बलूचिस्तान की आजादी का वक्त आ गया है,आजादी सभी का अधिकार बलूचिस्तान आजाद होना चाहिए।
शंकराचार्य द्वारा इस्लाम को आतंकवाद का धर्म बताने वाले बयान पर चीफ इमाम इलियासी बोले आतंकवाद का कोई धर्म नहीं है, आतंकवादी आतंकवादी होता है शैतान होता है..शैतान के साथ शैतानों सा व्यवहार करना चाहिए..वहीं जनसंख्या नियंत्रण कानून को लेकर इलियासी ने कहा कि जनसंख्या नियंत्रण कानून राष्ट्रीय विषय है, जो देशहित में होता है उस पर किसी को आपत्ति नहीं होना चाहिए,
वक्फ कानून को लेकर भी इलियासी ने कहा कि मामला विधाराधीन है। फिर भी भारत सरकार जो नया कानून लाई है वह कहीं ना कहीं बेहतर है।

बाइट – डॉ. उमर अहमद इलियासी चीफ ऑल इंडिया इमाम ऑर्गेनाइजेशन।

Please follow and like us:
Pin Share
INSTAGRAM