Headlines

अमेरिकी उद्योगपति एलन मस्क की कंपनी का भारत में निवेश

एलन मस्क देंगे 840 रूपए में अनलिमिटेड इंटरनेट डाटा

मस्क की कंपनी स्टारलिंक को लायसेंस मिलने का रास्ता साफ

एंकर-: अमेरिकी उद्योगपति एलन मस्क की स्टारलिंक को भारत मे जल्द सेटेलाइट इंटरनेट प्रोजेक्ट का लाइसेंस दिया जाएगा। भारत के केंद्रीय दूरसंचार मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने बयान देते हुए इसकी पुष्टि की है। भारत में ऑपरेटिंग लाइसेंस मिलने के बाद मस्क की कंपनी महज 840 रुपए में अनलिमिटेड डाटा उपभोक्ता को देगी।

वीओ-: ग्वालियर पहुंचे केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने मीडिया से बात करते हुए कहा की स्टारलिंक की जो सेटेलाइट कनेक्टिविटी है।वह फूलों के गुलदस्ते की तरह टेलीकॉम के गुलदस्ते में एक नया फूल है। पुराने जमाने में केवल व फिक्स लाइन होती थी और वह भी घुमाना पड़ता था।आज मोबाइल कनेक्टिविटी हो गई है और उसी के साथ ब्रॉडबैंड कनेक्टिविटी भी आ गई है।ऑप्टिकल फाइबर की भी कनेक्टिविटी आ गई है और उसी के साथ सैटेलाइट कनेक्टिविटी भी बहुत महत्वपूर्ण है,क्योंकि दूर दराज इलाकों में जहां हम लोग वायर नहीं ले जा सकते, जहां टावर स्थापित नहीं कर सकते,वहां सेटेलाइट से ही कनेक्टिविटी बढ़ सकती है। इसलिए यह आने वाले दिनों में तीसरा लाइसेंस दिया जाएगा।पहला लाइसेंस वन वेब को दिया गया था जो भारतीय ग्रुप कंपनी है। दूसरा लाइसेंस रिलायंस को दिया गया था और अब तीसरा लाइसेंस स्टार लिंक को दिया जा रहा है।इसके बाद स्पेक्ट्रम सरकार के द्वारा दिया जाएगा और उसके बाद तीव्र गति से यह सर्विस भी देश में पूर्ण रूप से चालू होगी। मुझे विश्वास है भारत में ग्राहकों की श्रेणी भविष्य के ग्राहकों की श्रेणी से बढ़कर आगे बढ़ेगी।

बाइट – ज्योतिरादित्य सिंधिया- केंद्रीय दूरसंचार मंत्री

Please follow and like us:
Pin Share
INSTAGRAM