बच्चों में हथियारों का शौक_असली नहीं तो नकली पिस्टल लगाकर जमा रहे रौब

असली नहीं मिली तो नकली पिस्टल से जमा रहे थे रौब

पुलिस ने तीन नाबालिगों के पास नकली पिस्टल की बरामद

एंकर-ग्वालियर चंबल अंचल में हथियारों का शौक अब पागलपन में बदलने लगा है। वैध अवैध हथियारों के बाद अब नकली हथियारों से भी दहशत जमाने का कारनामा सामने आया है।जहां बाइक सवार तीन नाबालिगो से एक नकली पिस्टल चेकिंग के दौरान पुलिस ने बरामद की है।

 

वीओ- दरअसल ग्वालियर में एसएसपी धर्मवीर सिंह के निर्देश पर ट्रैफिक नियमो का पालन कराने चैकिंग पॉइंट लगाए गए,ल है,इसी कड़ी में ग्वालियर के इंदरगंज चौराहा पर हैरान करने वाला मामला सामने आया,जहाँ ट्रैफिक पुलिस के हाथ एक बाइक पर सवार तीन नाबालिग छात्रों को पकड़ा गया। पुलिस ने जब नाबालिग से ड्राइविंग लाइसेंस मांगा तो वह नहीं मिला,लेकिन जब तलाशी ली तो पुलिस अधिकारी भी हैरान रह गए। ऐसा इसलिए क्यों कि नाबालिग की कमर पर पिस्टल लगी हुई थी। तत्काल चेकिंग पॉइंट पर सूबेदार प्रबल सिंह यादव और आरक्षक अनूप, आरक्षक कृष्णपाल सिंह ने उन्हें निगरानी में लेकर पकड लिया। जब करीब से पिस्टल की छानबीन की गई तो वह नकली निकली।हुबहुँ असली पिस्टल की तरह दिखने वाली उस नकली पिस्टल को लेकर घूमने वाले नाबालिगों से जब इसको रखने के बारे में पूछा तो पुलिस के होश फाख्ता हो गए। क्योंकि उनका कहना था कि उनको पिस्टल का शौक है।असली हथियार मिल नहीं रहा था तो रौब जमाने के लिए वह नकली पिस्टल लेकर घूम रहे थे। उनको नहीं पता था कि यह नकली हथियार लेकर घूमना भी अपराध है।ऐसे में पुलिस ने तीनों के नाबालिग होने पर मोटर व्हीकल एक्ट का चालान किया है। साथ ही ने पुलिस ने तीनों के परिजन को बुलाकर उनको उनके सुपुर्द किया है।

बाइट- निरंजन शर्मा- ASP- ग्वालियर

 

Please follow and like us:
Pin Share
INSTAGRAM