मालेगांव ब्लास्ट केस में साध्वी प्रज्ञा ठाकुर बरी

 

NIA स्पेशल कोर्ट ने साध्वी प्रज्ञा ठाकुर समेत सात आरोपियों को किया बरी।

कांग्रेस का हिन्दुओं को आतंकवादी कहने के षड्यंत्र का पर्दाफाश _ रामेश्वर सिंह (भाजपा विधायक)

देखिए प्रज्ञा ठाकुर के बरी होने पर भाजपा विधायक रामेश्वर सिंह का बयान। 

पूर्व सांसद साध्वी प्रज्ञा सिंह समेत सातों आरोपियों को NIA कोर्ट ने बड़ी राहत देते हुए मालेगांव ब्लास्ट मामले में बरी कर दिया है

भोपाल में NIA कोर्ट ने मालेगांव आरोपी प्रज्ञा सिंह को केस से बरी कर दिया है। वहीं भाजपा विधायक रामेश्वर सिंह ने न्यायालय के फैसले का स्वागत किया है। उन्होंने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि कांग्रेस ने हिन्दुओं को आतंकवादी बताया था दिग्विजय सिंह द्वारा हिन्दुओं को आतंकवादी बताने के षड़यंत्र का पर्दाफाश हो गया है हिन्दू निर्दोष सिद्ध हुआ मालेगांव मामले में प्रज्ञा सिंह ठाकुर समेत अन्य लोगों को जो पीड़ा दी वह बेहद दुर्भाग्यपूर्ण है कांग्रेस ने जानबूझकर हिन्दू बेटियों और भगवा को आतंकवादी बनाने की कोशिश की। बता दें कि कोर्ट में मालेगांव ब्लास्ट के गवाहों में से एक भी अपने बयानों पर कायम नहीं रहे। गौरतलब है कि 17 साल हुए मालेगांव ब्लास्ट में आज NIA की स्पेशल कोर्ट का यह फैसले से प्रज्ञा ठाकुर के साथ भाजपा को भी बड़ी राहत के तौर पर देखा जा रहा है वहीं कांग्रेस ने इस फैसले को लेकर काफी नाखुशी जाहिर की है।

 

Please follow and like us:
Pin Share
INSTAGRAM