ग्वालियर में गजानन की विदाई_डोल ग्यारस पर हजारों प्रतिमाओं का श्रद्धापूर्वक विसर्जन
एंकर-: ग्वालियर समेत पूरे प्रदेश में डोल ग्यारस के साथ जहां गणपति की प्रतिमाओं के विसर्जन का सिलसिला शुरू हो गया है तो वहीं ग्वालियर में भी इसे लेकर पुलिस प्रशासन द्वारा तैयारियां कम्पलीट कर ली गई हैं बता दें कि 5 सितंबर को ईद मिलादुन्नबी और जैन समाज के पर्यूषण पर्व के साथ अनंत चतुर्दशी का त्यौहार मनाया जाएगा ऐसे में पुलिस ने सुरक्षा व्यवस्था को लेकर अपनी तैयारियां पूरी कर ली है. शांति समिति की बैठक लेकर जहां सभी धर्म और समाज के लोगों से प्रेम और सद्भाव के साथ त्यौहार मनाने की अपील की गई है तो वहीं गणेश प्रतिमा विसर्जन ईद और पर्यूषण पर्व पर निकलने वाले चल समारोह में तय मानक से अधिक तेज आवाज में डीजे बजाने पर प्रतिबंध लगाया गया है. सुरक्षा के मद्देनजर चप्पे-चप्पे पर पुलिस का पहरा लगाया जा रहा. जिसके लिए अतिरिक्त पुलिस बल भी जिले के बाहर से मंगाया गया है. डीएसपी हेडक्वार्टर रॉबिन जैन का कहना है कि पुलिस पूरी तरह से चौकन्नी है. खासकर जहां गणेश प्रतिमाओं का विसर्जन किया जाना है वहां विशेष इंतजाम किए गए हैं डीजे पर कलेक्टर के आदेश अनुसार प्रतिबंध रहेगा जिससे सभी त्योहार शांति और सद्भाव के साथ संपन्न हो सके.
बाईट – रोबिन जैन, डीएसपी हेडक्वार्टर
