PM मोदी ने मुंबई को दी हजारों करोड़ की सौगात: नवी मुंबई एयरपोर्ट समेत कई परियोजनाओं का उद्घाटन

प्रधानमंत्री मोदी ने महाराष्ट्र के दौरे पर नवी मुंबई अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे के पहले चरण और मुंबई मेट्रो लाइन-3 के दूसरे चरण का उद्घाटन किया। हजारों करोड़ रुपये की लागत वाली ये परियोजनाएँ मुंबई की परिवहन क्षमता को बढ़ाएंगी और वैश्विक बहु-हवाई अड्डा प्रणालियों में इसे शामिल करेंगी, साथ ही ‘मुंबई वन’ ऐप शहरी आवागमन को सुगम बनाएगा।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी बुधवार से शुरू हो रहे अपने दो दिवसीय महाराष्ट्र दौरे के दौरान नवी मुंबई अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे के पहले चरण और मुंबई मेट्रो लाइन-3 के अंतिम चरण का उद्घाटन करेंगे। प्रधानमंत्री 11 सार्वजनिक परिवहन ऑपरेटरों के लिए भारत का पहला एकीकृत कॉमन मोबिलिटी ऐप, मुंबई वन भी लॉन्च करेंगे। बुधवार को नवी मुंबई पहुँचने के बाद, प्रधानमंत्री मोदी नवनिर्मित नवी मुंबई अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे का अवलोकन करेंगे। वह हवाई अड्डे का उद्घाटन करेंगे और मुंबई में विभिन्न परियोजनाओं का शुभारंभ और लोकार्पण भी करेंगे। इस अवसर पर वह एक जनसभा को भी संबोधित करेंगे।

क आधिकारिक विज्ञप्ति में बताया गया है कि मोदी 11 सार्वजनिक परिवहन ऑपरेटर के लिए भारत के पहले एकीकृत ‘कॉमन मोबिलिटी ऐप’- ‘मुंबई वन’ की भी शुरुआत करेंगे। इसमें बताया गया है कि बुधवार को नवी मुंबई पहुंचने के बाद मोदी नवनिर्मित नवी मुंबई अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे का निरीक्षण करेंगे। वह हवाई अड्डे का उद्घाटन करेंगे और मुंबई में विभिन्न परियोजनाओं की शुरूआत एवं लोकार्पण भी करेंगे। इस अवसर पर वह एक जनसभा को भी संबोधित करेंगे।

नवी मुंबई अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे के पहले चरण का निर्माण
विज्ञप्ति में बताया गया है कि नवी मुंबई अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे (एनएमआईए) के पहले चरण का निर्माण 19,650 करोड़ रुपये की लागत से किया गया है। यह भारत की सबसे बड़ी ‘ग्रीनफील्ड’ हवाई अड्डा परियोजना है जिसे सार्वजनिक-निजी भागीदारी (पीपीपी) के अंतर्गत विकसित किया गया है। मुंबई महानगर क्षेत्र के दूसरे अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे के रूप में एनएमआईए छत्रपति शिवाजी महाराज अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे (सीएसएमआईए) के साथ मिलकर कार्य करेगा ताकि भीड़भाड़ कम हो और मुंबई को वैश्विक बहु-हवाई अड्डा प्रणालियों की श्रेणी में शामिल किया जा सके।

मुंबई मेट्रो लाइन-3 के चरण 2बी का उद्घाटन
प्रधानमंत्री आचार्य अत्रे चौक से कफ परेड तक फैली मुंबई मेट्रो लाइन-3 के चरण 2बी का उद्घाटन करेंगे जिसका निर्माण लगभग 12,200 करोड़ रुपये की अनुमानित लागत से हुआ है। इसके साथ ही वह 37,270 करोड़ रुपये से अधिक की कुल लागत वाली पूरी मुंबई मेट्रो लाइन 3 (एक्वा लाइन) राष्ट्र को समर्पित करेंगे जो शहरी परिवहन परिवर्तन की दिशा में एक महत्वपूर्ण उपलब्धि साबित होगी। मोदी ‘मुंबई वन ऐप’ की भी शुरुआत करेंगे जो कई सार्वजनिक परिवहन ऑपरेटर के लिए एकीकृत मोबाइल टिकटिंग समेत यात्रियों को कई लाभ प्रदान करेगा।

Please follow and like us:
Pin Share
INSTAGRAM