सालों से राजनीतिक वनवास झेल रहे अनूप मिश्रा मैदान में उतरे
रक्षक मोर्चे के अनिल मिश्रा को दिया अपना समर्थन_जन्मदिवस पर दी बधाई
एंकर-ग्वालियर संविधान निर्माता डॉक्टर भीमराव अंबेडकर पर विवादित टिप्पणी करने वाले वकील अनिल मिश्रा के घर उनका जन्मदिन धूमधाम से मनाया गया। इस मौके पर भारी पुलिस बल भी तैनात रहा। उन्हें जन्मदिन की बधाइयां देने के लिए ब्राह्मण महासभा के अलावा समर्थक वकील और अन्य लोग भी पहुंचे। प्रदेश के पूर्व मंत्री एवं भाजपा नेता अनूप मिश्रा भी वकील अनिल मिश्रा को बधाई देने पहुंचे और उन्होंने अनिल मिश्रा को अपना छोटा भाई बताया। उन्होंने कहा कि यह देश सनातन का है और संविधान का जहां तक सवाल है तो इसमें सभी लोग अपनी बात रखने के लिए स्वतंत्र हैं।वहीं अनिल मिश्रा ने फिर दोहराया कि वे डॉक्टर अंबेडकर की जगह संविधान निर्माता बी एन राव को मानते हैं। उनका मुख्य लक्ष्य देश में सनातन धर्म की स्थापना करना, अनुसूचित जाति जनजाति अधिनियम की समाप्ति और आरक्षण को खत्म करना है इसके लिए वह अपनी लड़ाई जारी रखेंगे।
बाइट-अनूप मिश्रा, पूर्व मंत्री एवं भाजपा नेता
बाइट-अनिल मिश्रा,एडवोकेट
