बदमाश कल्ली गुर्जर के साथ पुलिस की मुठभेड़_फायरिंग कर चकमा देकर भागा

आमने सामने चली गोलियाँ_महिला का अपहरण करने वाला कल्ली गुर्जर फिर फरार

एंकर-: पिछले माह तिघरा इलाके से गर्भवती का अपहरण करने वाले बदमाश एक बार फिर पुलिस को चकमा देने में कामयाब हो गए। ग्वालियर जिले के तिघरा इलाके में एक गर्भवती महिला का अपहरण करने वाले कल्ली और योगी गुर्जर गिरोह से बुधवार की रात पुलिस की मुठभेड़ हो गई। इस मुठभेड़ में बदमाश अंधेरे का लाभ उठाकर भागने में सफल हो गए. लेकिन आपसी गोलीबारी और भागदौड़ में हस्तिनापुर के दरोगा महावीर शर्मा घायल हो गए।उन्हें इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। एसपी धर्मवीर सिंह का कहना है कि महावीर शर्मा नाम के इस दरोगा को पत्थर या किसी चीज से सीने पर चोट लगी है लेकिन गन शॉट नहीं है। दरअसल पुलिस को पता चला था कि योगी और कल्ली गुर्जर गिरोह हस्तिनापुर और बेंहट के जंगल में मौजूद है इस सूचना पर पुलिस की एक टीम नागेंद्र सिकरवार के नेतृत्व में मौके पर गई थी इसमें हस्तिनापुर और बेंहट थाने का फोर्स भी शामिल था।डकैतों से आमना-सामना होने के बाद पुलिस ने जैसे ही बदमाशों को ललकारा उन पर फायरिंग शुरू हो गई। पुलिस ने भी जवाबी फायरिंग की। इस बीच बदमाश भाग निकले। पुलिस को मौके से कुछ खाली खोके भी मिले हैं योगी और कल्ली गुर्जर के खिलाफ पुलिस ने हत्या के प्रयास का मुकदमा दर्ज कर लिया है.गौरतलब है कि तिघरा इलाके में करीब एक महीने पहले इन बदमाशों ने शादी संबंध को लेकर गर्भवती महिला का अपहरण किया था जिसे दूसरे ही दिन पुलिस ने लंका पहाड़ से मुक्त कराने में सफलता हासिल की थी।

बाइट-: धर्मवीर सिंह,वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक,ग्वालियर

Please follow and like us:
Pin Share
INSTAGRAM