Headlines

BSC की छात्रा ने दी अपनी जान_रिश्तेदार युवक से थी परेशान करता था

Please follow and like us:
Pin Share

भितरवार की रोशनी ने जहर खाकर दी जान_परिजनों ने लगाए रिश्तेदार पर गंभीर आरोप_थाने में रखा शव

डबरा के भितरवार थाना क्षेत्र के सर्वा गांव में एक B.Sc. एग्रीकल्चर की छात्रा की मौत के बाद परिजनों का आक्रोश सामने आया है। सर्वा गांव की रहने वाली रोशनी कुशवाह ने जहरीला पदार्थ खाकर अपनी जान दे दी। परिजनों का आरोप है कि नए गांव का रहने वाला रिश्तेदार युवक उसे लंबे समय से दवाब बनाते हुए परेशान कर रहा था और जान से मारने की धमकी देता था। छात्रा की मौत से आक्रोशित परिजन गुरुवार रात शव को ऑटो में लेकर सिटी थाने पहुंच गए और आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की मांग की।

 

दरअसल सर्वा गांव निवासी रोशनी कुशवाह B.Sc. एग्रीकल्चर की छात्रा थी। परिजनों के मुताबिक, नए गांव निवासी प्रशांत कुशवाह उसे आए दिन परेशान करता था। इतना ही नहीं, उसे जान से मारने की धमकियां भी दी जाती थीं। परिजनों का दावा है कि उनके पास आरोपी के साथ हुई मोबाइल चैट ओर फोन पर धमकी देने के ऑडियो भी मौजूद है। बताया जा रहा है कि रोशनी ने परेशान होकर जहरीला पदार्थ खा लिया। हालत बिगड़ने पर परिजन उसे तत्काल अस्पताल लेकर पहुंचे, लेकिन उसे बचाया नहीं जा सका। छात्रा की मौत के बाद परिजनों का गुस्सा फूट पड़ा। गुरुवार रात करीब 10 बजे परिजन ऑटो में शव लेकर सिटी थाने पहुंच गए और आरोपी के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग करने लगे।इस मामले में एक और अहम बात सामने आई है कि मृतका रोशनी और आरोपित प्रशांत के परिवार आपस में रिश्तेदार भी बताए जा रहे हैं। फिलहाल पुलिस ने 0 पर मर्ग कायम कर मामले की सूचना भितरवार थाना पुलिस को दी है। पुलिस परिजनों के आरोपों, मोबाइल चैट और घटना से जुड़े अन्य पहलुओं की जांच कर रही है। अब देखना होगा कि छात्रा की मौत के मामले में जांच के बाद क्या कार्रवाई होती है। वही बेटी के मृत होने के बाद माता–पिता ओर भाई रोते बिलखते सिटी थाने में ही नजर आए और पुलिस से शख्त कार्यवाही की मांग करते दिखे।

बाइट मृतक छात्रा की माँ

बाइट रॉबिन जैन डीएसपी हेडक्वार्टर

Please follow and like us:
Pin Share