साइबर क्राइम से लुट रहे लोग_युवक से 5 लाख रूपए की ठगी

साइबर अपराधियों के आगे पुलिस प्रशासन जनता हर कोई लाचार

एक बार फिर युवक के खाते से 5 लाख उड़ाए_4 महीने बाद हुई एफआईआर

एंकर-ग्वालियर जिले के बिजौली इलाके में रहने वाले मोनू कुशवाह के खाते से करीब 5 लाख रुपए निकाल लिए गए।घटना जुलाई महीने की है। पुलिस में आवेदन देने के बावजूद कार्रवाई करने में उसे 4 महीने का समय लग गया। दर असल बिजौली के हसनपुर गांव में रहने वाले मोनू कुशवाह का रतवाई ब्रांच में खाता है।उसके मोबाइल की सिम जुलाई महीने में करीब 10 दिन के लिए बंद हो गई थी। उसकी सिम 2 जुलाई से 12 जुलाई तक बंद रही। इस दौरान किसी कमलेश सिंह ने यूपीआई के कोड से उसके खाते से यह रकम कई किस्तों में उडाई गई। जिस खाते में यह रकम गई है उसमें कमलेश सिंह लिखा आ रहा है।बाद में जब सिम चालू की गई तब इस घटना के बारे में मोनू को पता चला। उसने बैंक से कंफर्म किया लेकिन बैंक में भी हाथ खड़े कर दिए। इसके बाद वह पुलिस और बैंक के चक्कर लगाता रहा. आखिरकार वरिष्ठ पुलिस अफसरों के हस्तक्षेप के बाद क्राइम ब्रांच पुलिस ने इस मामले में अज्ञात बदमाश के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। करीब चार किस्तों में 4 लाख 81 हजार से ज्यादा की रकम मोनू के खाते से निकाली गई है।

बाइट-रोबिन जैन,सीएसपी,ग्वालियर

Please follow and like us:
Pin Share
INSTAGRAM