बागेश्वर धाम के महंत धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री की हिन्दू सनातन यात्रा प्रारम्भ_जयभान सिंह पवैया ने किया समर्थन

कट्टर हिन्दूवादी नेता जयभान सिंह पवैया ने किया धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री की हिन्दू सनातन यात्रा का समर्थन

एंकर-बागेश्वर धाम प्रमुख पंडित धीरेंद्र शास्त्री की आज शुक्रवार शुरू हो रही दिल्ली से वृंदावन तक 170 किलोमीटर लंबी “सनातन हिंदू एकता पदयात्रा” का विरोध करने वालों को करारा जवाब देते हुए बजरंग दल के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष कट्टर हिंदूवादी नेता, पूर्व मंत्री जयभान सिंह पवैया ने कहा कि पंडित धीरेंद्र शास्त्री जी के जो आव्हान पर जो यात्रा हो रही है वह इस समय युग की आवश्यकता है, देश की जरूरत है, तमाम ताकते देश को जातीयों के नाम पर, पूजा- पंथों के नाम पर खंडित करने पर तुले हैं, समाज को बरगलाकर आपस में लड़ने की कोशिश हो रही है, इस देश को बांध सकती है तो एक चीज बांध सकती है वो हमारी संस्कृति वह धागा है.. जो सबको एक कर सकता है, सनातन परंपराएं हैं जो हम हमारे बीच भाई- भाई का रिश्ता बना सकते हैं, पंडित धीरेंद्र शास्त्री जी के आव्हान पर हो रही यात्रा बहुत बड़ी होगी, सफल होगी और यह.. जो सोशल मीडिया का एक मुफ्त का हथियार जो मिल गया है उस पर मैं क्या कहूं उन लोगों के बारे में जिन की कोई हैसियत ही नहीं वो अर्रंगल बातें कर रहे हैं उनकी परवहा न हमने कभी की हैं न करने की जरूरत हैं। आपको बता दें की आजाद समाज पार्टी के नेता दामोदर यादव ने यात्रा पर रोक लगाने के लिए राष्ट्रपति को चिट्ठी लिखी है साथ ही यात्रा अगर नहीं रोकी गई तो आंदोलन करने की चेतावनी दी है।

बाइट- जयभान सिंह पवैया पूर्व मंत्री

Please follow and like us:
Pin Share
INSTAGRAM