खून बह रहा सड़कों पर_रेड क्रॉस का बड़ा कारनामा

ग्वालियर रेड क्रॉस की बड़ी लापरवाही_कचरे में बर्बाद कर दिया दर्जनों यूनिट ब्लड

https://www.facebook.com/share/v/17grj4y7xn/

एंकर -: ग्वालियर के डबरा ब्लॉक में खून सड़कों पर बिखरा पड़ा है और सड़कों पर बिखरी पड़ी है वो इंसानियत जिसने किसी की जान बचाने के लिए अपना रक्त रेड क्रॉस के जिम्मेदार अफसरों के हवाले किया था लेकिन वह रक्त ना तो किसी मरीज की रगों में जाकर उसकी जान बचा पाया और न ही किसी के काम आया। इसका कारण सिर्फ इतना है कि जिम्मेदारों को अपनी जिम्मेदारी का एहसास नहीं है। ताजा मामला ग्वालियर के डबरा ब्लॉक का है जहां लोगों द्वारा ब्लड बैंक को दिए गए ब्लड की कई यूनिट सड़कों पर बिखरी मिली और यही नहीं दान किए हुए रक्त की यूनिट्स को आवारा कुत्ते चीथते हुए नजर आए, स्थानीय निवासियों के मुताबिक जो खून की बूंद किसी की जान बचा सकती थी वही ब्लड पैकेट कचरे के देर में फेंक दिए गए। जबकि जिले के अधिकांश अस्पतालों में ब्लड की कमी के चलते कई मरीजों को निजी ब्लड बैंकों से महंगे दामों पर ब्लड खरीदना पड़ता है लेकिन यह ब्लड उनके काम भी नहीं आया क्योंकि ब्लड बैंक के जिम्मेदार अफसर लापरवाह हैं। इस घटना से पूरे क्षेत्र में आक्रोश व्याप्त है क्योंकि रेड क्रॉस के अधिकारियों ने रक्तदाताओं का अपमान किया है। एसडीएम रूपेश सिंघई ने मामले की जांच के आदेश दिए हैं वहीं स्वास्थ्य विभाग की टीम मामले की जांच में जुट गई है।

 

 

Please follow and like us:
Pin Share
INSTAGRAM