मेट्रो न्यूरो एंड स्पाइन मल्टीस्पेशालिटी हॉस्पिटल में रोबोटिक सर्जरी प्रारम्भ_दर्दरहित आसान होगा घुटनों का ऑपरेशन

ग्वालियर में पहली बार मेट्रो हॉस्पिटल लेकर आया है आर्टिफिशियल इंटेलीजेंस बेस्ड रोबोटिक सर्जरी_मरीजों को मिलेगा विश्वस्तरीय इलाज

एंकर -: ग्वालियर चंबल अंचल का पहले न्यूरो एंड स्पाइन मल्टी स्पेशलिटी अस्पताल में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस ऑपरेटिंग सिस्टम से लैस ज्वाइंट रिप्लेसमेंट रोबोट मिस्सो को इंस्टॉल किया गया है। मेरे द्वारा डेवलप मिस्सो रोबोटिक सिस्टम बेहद एडवांस आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस और रोबोटिक असिस्टेड टेक्नोलॉजी का संयोजन है जिसके जरिए घुटने और ज्वाइंट रिप्लेसमेंट में बेहतर परिणाम मिले हैं। मेट्रो न्यूरो एंड स्पाइन मल्टी स्पेशलिटी हॉस्पिटल के डायरेक्टर डॉ संतोष त्रिपाठी ने ग्वालियर चंबल अंचल और इससे सटे बुंदेलखंड और उत्तर प्रदेश के इलाकों के लिए जॉइंट रिप्लेसमेंट रोबोट सर्जरी को बेहद लाभकारी बताया है। उनका कहना है की दिल्ली मुंबई और बेंगलुरु जाकर महंगा इलाज करने वाले मरीज को इससे राहत मिलेगी और उन्हें कम खर्चे में विश्व स्तरीय इलाज की सुविधा मेट्रो मल्टी स्पेशलिटी हॉस्पिटल मुहैया कर रहा है। ज्वाइंट रिप्लेसमेंट सर्जरी करने वाले डॉक्टर स्वप्निल जोशी ने पत्रकार वार्ता में घुटने और जोड़ों की ज्वाइंट रिप्लेसमेंट रोबोटिक सर्जरी का डेमोंसट्रेशन देते हुए कहा की रोबोटिक सर्जरी से कम दर्द बहुत छोटा सा चीर लगाकर सटीकता के साथ ऑपरेट किया जाता है जिससे मरीज चंद दिनों में ही ठीक होकर अपने रोजमर्रा के काम कर सकता है।

Please follow and like us:
Pin Share
INSTAGRAM