ग्वालियर, सड़क पर गिरे 20 लाख के जेवरात से भरे बैग को उठा ले गए स्कूटी सवार, सर्राफा व्यापारी ने कराई पुलिस में शिकायत दर्ज

व्यापारी की लापरवाही और स्कूटी सवार का लालच ने पुलिस की बढ़ाई परेशानी 

सड़क पर गिरे 20 लाख रुपए के जेवरात से भरे बैग को लेकर उड़े स्कूटी सवार

एंकर- आम लोगों की लापरवाही पुलिस पर कितनी भारी पड़ सकती है और किसीको भी लालच में डाल सकती है ये अनोखा उदाहरण ग्वालियर में सामने आया जब लाखों रूपए के जेवरात से भरा बैग सड़क पर गिर गया और राह चलते स्कूटी सवार युवकों ने उसे उठा लिया और गायब हो गए।  जो भी हो लेकिन इस पूरे मामले ने पुलिस की मुश्किलें जरूर बढ़ा दीं है।

ग्वालियर में सराफा कारोबारी के साथ बड़ी घटना सामने आई हैं। जहाँ लापरवाह ज्वैलर्स संचालक के  20 लाख रुपए कीमत का 8 तोला सोने से अधिक के जेवर से भरा बॉक्स सड़क पर गिर गया। पीछे से आए दो स्कूटी सवार युवक बॉक्स को उठाकर फरार हो गए। यह पूरी वारदात वहाँ लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हुई है। वहीं पुलिस ने ज्वैलर्स संचालक की शिकायत स्कूटी सवारों की युवकों की तलाश शुरू कर दी है।

 

वीओ- दअरसल ग्वालियर के चेतकपुरी निवासी साकेत जैन देर रात 9 बजे दुकान बंद कर घर लौट रहे थे। उन्होंने स्कूटर पर बैग में एक बॉक्स रखा हुआ था। बैग में 8 तोला से अधिक 20 लाख रुपए कीमत का सोने के जेवर रखे हुए थे। तभी चलते स्कूटर से उनके बैग से अचानक जेवर से भरा बॉक्स सड़क पर गिर गया। कारोबारी को इस बात का पता ही नहीं चला और वह घर पहुंच गया घर पहुंचने पर जब उन्होंने बैग की तलाश की तो पता चला कि वह बॉक्स गायब था। घबराए साकेत जैन तुरंत मुरार थाने पहुंचे और घटना की शिकायत की वहीं पुलिस ने शिकायत के बाद पुलिस ने सदर बाजार पहुचीं और वहा लगे CCTV कैमरों की जांच पड़ताल की तो एक दुकान के बाहर लगे कैमरे में दो स्कूटी सवार युवक बिना नंबर की स्कूटी पर आते हुए दिखाई दिए। वीडियो में दोनों युवक सड़क पर पड़ा बॉक्स उठाते हुए और उसे खोल कर देखने के बाद तेजी से भागते हुए स्पष्ट रूप से दिखाई दे रहे थे। जब पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज के आधार पर जांच पड़ताल की तो दोनों स्कूटी सवार युवकों की पहचान कर ली। वही पुलिस की टीमें उनको पकड़ने के लिए लगातार दबिश दे रही हैं। पुलिस का कहना है जल्दी दोनों आरोपियों को पकड़ कर गिरफ्तार कर लिया जाएगा। साथ ही, उनके द्वारा उठाए गए जेवरात को भी बरामद कर लिया जाएगा।

बाइट- अतुल सोनी -CSP ग्वालियर

 

Please follow and like us:
Pin Share
INSTAGRAM