बीमा अधिकारी बन कर 9 लाख से ज्यादा की ठगी, पॉलिसी बंद करवाने के नाम पर तीन ठगों ने दिया वारदात को अंजाम।

सावधान अब बीमा पॉलिसी बंद करवाने के नाम पर भी हो रही ठगी

कंपनी अधिकारी बन 9 लाख से ज्यादा की ठगी को दिया अंजाम 

 

एंकर- ग्वालियर में बीमा पॉलिसी बंद कराने में मदद का झांसा देकर ठगों ने एक पॉलिसी धारक से 9 लाख 41 हजार रुपए ठगी कर ली। ठगी के बाद भी जालसाज लगातार पीड़ित को फोन कर पैसा मांगते रहे। घटना की शिकायत पर पुलिस ने 12 महीने तक जांच की और अब जाकर साइबर सेल ने तीन आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।

वीओ- दरअसल ग्वालियर के प्रसाद नगर निवासी कमलेश कुमार ने एसबीआई लाइफ की पॉलिसी ली थी। पॉलिसी बंद कराने के लिए उन्होंने जब मदद मांगी तो 30 नवंबर पिछले साल पुष्पेन्द्र शर्मा ने कॉल कर खुद को एसबीआई लाइफ का अधिकारी बताया। उन्होंने कहा कि पॉलिसी बंद कराने के लिए 25 हजार रुपए वकील की फीस के रूप में देने होंगे। इसके बाद पुष्पेन्द्र ने सीनियर अधिकारी महेन्द्र सिंह से बातचीत कराई। जिसने हेमराज चौधरी नामक वकील के हवाले से पॉलिसी बंद कराने का भरोसा दिलाया। इस बीच पीड़ित से इन लोगों ने कई किश्तों में कुल 9 लाख 41 हजार रुपए ऐंठ लिए। तीसरा आरोपी हमदर्द बनकर पीड़ित से बातचीत करता रहा और पैसा ऐंठता गया। जब पूरा पैसा खर्च हो गया और पॉलिसी बंद नहीं हुई। तब पीड़ित को ठगी का शक हुआ। जिसकी शिकायत पीड़ित कमलेश ने साइबर सेल में की हैं। लेकिन इस मामले में पुलिस को पूरे 12 महीने लग गए और अब जाकर पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। वही अब साइबर सेल पुलिस को आरोपियों के बारे में सुराग मिले हैं जिसके आधार पर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।

बाइट- नागेंद्र सिंह सिकरवार -CSP ग्वालियर

Please follow and like us:
Pin Share
INSTAGRAM