36 मर्डर करने वाले बाबा का पोता हूँ सिंदूर मिटा दूँगा_प्रधानमंत्री की कमेटी का सदस्य हूँ_रविंद्र सिंह तोमर भाजपा नेता
ग्वालियर में भाजपा नेताओं की गुंडई चरम पर है, अब भाजपा की सरकार है और नेता भी भाजपा के तो पुलिस भी मौन है और प्रशासन भी, बड़ा सवाल यह है कि अतिक्रमण के विरुद्ध कार्रवाई करने पहुँचे नगर निगम के जोनल ऑफिसर को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का नाम लेकर धमकाने वाले रविंद्र सिंह तोमर के खिलाफ एफआईआर होने के बाद भी अब तक गिरफ्तारी नही हो पाई है। जबकि आरोपी रविंद्र सिंह तोमर ने शासकीय कर्मचारियो को धमकाने के साथ ही स्थानीय लोगों को भी जान से मारने की धमकी दी और इसके लिए भी अपने हत्यारे खानदान का नाम का सहारा लेते हुए कहा कि मेरे बाबा ने 36 मर्डर किए हैं। अब जिसके बाबा ने 36 मर्डर किए हों उसका कम से कम दो चार मर्डर करना तो बनता है नहीं तो खानदान के नाम को बट्टा लगने की पूरी आशंका है। खैर रविंद्र तोमर भाजपा नेता है और यहाँ मंत्री से लेकर विधानसभा के सर्वेसरवा भी तोमर वंश से ही आते हैं तो साहब कार्रवाई तो होने से रही हाँ ये जरूर हो सकता है कि नगर निगम के जेडओ ने माफी माँग ली हो और स्थानीय निवासियों को दबाने की कोशिशें जारी हों क्योंकि अंत में समझौता जो कराना है। आखिर भाजपा की सरकार है और भाजपाई कुछ भी कर सकते हैं।
