नापतौल नियंत्रक कार्यालय में शराबी की दहशत_भागते नजर आए कर्मचारी

मुझको यारों माफ करना मैं नशे में हूँ_ग्वालियर_नापतौल विभाग में नशेड़ी कर्मचारी का हाईवोल्टेज ड्रामा

ग्वालियर कलेक्ट्रेट के पीछे स्थित नापतोल नियंत्रक विभाग में उसे समय हंगामा खड़ा हो गया जब विभाग के श्रम सहायक के पद पर तैनात बंटी परिहार ने शराब के नशे में कार्यालय के अंदर तोड़फोड़ की और अधिकारियों के साथ गाली गलौज की। शराबी चपरासी के गुस्से से बचने के लिए विभाग के कर्मचारी और अधिकारी इधर-उधर भागते नजर आए। कुछ कर्मचारियों ने शराबी चपरासी के वीडियो भी बना लिए। सोशल मीडिया पर वायरल इन वीडियो में आप देखेंगे की दृष्टि बाधित कर्मचारी ने किस तरह से पूरे कार्यालय को दहशत में डाल दिया गौरतलब है कि शराबी चपरासी बंटी परिहार द्वारा इससे‌ पहले भी इस तरह की अभद्रता कर चुका है और विरोध करने पर एससी-एसटी एक्ट लगाने की धमकी देता है। हालांकि निरीक्षक नापतोल कार्यालय में पदस्थ कर्मचारियों ने सामूहिक आवेदन वरिष्ठ अधिकारियों को प्रेषित किया है अब देखना यह होगा की अनुसूचित जाति और दृष्टिबाधित कोटे से नापतोल विभाग में नौकरी पाने वाले कर्मचारी पर अधिकारी क्या कार्रवाई करते हैं।

Please follow and like us:
Pin Share
INSTAGRAM