मध्यान्ह भोजन घोटाले में बेरोजगार हुई महिलाओं ने कलेक्ट्रेट पर किया धरना प्रदर्शन,
महिला बाल विकास अधिकारी के खिलाफ हल्लाबोल।
आज ग्वालियर कलेक्ट्रेट में पहुंची आधा सैकड़ा से ज्यादा मध्याह्न भोजन समूहों की कार्यकर्ता और सहायिकाओं ने महिला बाल विकास विभाग की जिला कार्यक्रम अधिकारी उपासना राय पर रोजगार छीनने और अनियमित अनियमित तरीके से पात्र समूहों को अपात्र घोषित करने के गंभीर आरोप लगाए हैं। दरअसल ग्वालियर में 22 स्व सहायता समूहों को अपात्र घोषित करने के से 300 से ज्यादा महिलाओं के सामने रोजी रोटी का संकट खड़ा हो गया है। ग्वालियर कलेक्टर से गुहार लगाने आई यह महिलाएं अपने स्व सहायता समूहों को बहाल करने की मांग कर रही है हालांकि इससे पहले उन्होंने कई आवेदन दिए हैं लेकिन वरिष्ठ अधिकारियों ने पिछले एक माह से मामले को जांच में डाल दिया है। जब महिलाओं ने वरिष्ठ अधिकारियों से जवाब मांगा तो उन्होंने आश्वासन देकर सभी महिलाओं को चलता कर दिया। इसके बाद गुस्साई महिलाओं ने कलेक्ट्रेट के बाहर जमकर नारेबाजी की और उपासना राय के खिलाफ गंभीर आरोप लगाए। देखने वाली बात यह है कि महिला बाल विकास और नगर निगम के लापरवाह अधिकारियों की उदासीनता के चलते अपात्र किए गए स्व-सहायता समूहों की बहाली हो पाएगी या फिर अधिकारियों के चहेते ठेकेदार ही उनकी जेब गर्म कर अपनी मनमानी करते रहेंगे।
