Headlines

अनोखे चोर जो केवल छात्रों की साइकिल ही चोरी करते थे_पकड़े

स्टूडेंट की साइकिल चोरी करने वाले चोर पकड़े

कोचिंग के बाहर से करते थे साइकिल चोरी

ग्वालियर में छात्रों की कोचिंग के बाहर से साइकिल चोरी करने वाली गैंग को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। गैंग के दो सदस्यों से पुलिस ने छात्रो की चोरी की 6 साइकिल बरामद की है। आरोपी ने पूछताछ में खुलासा किया है कि उसके पिता पर कर्जा है और उससे निपटने के लिए उसे साइकिल चोरी आसान जरिया लगा। इसलिए वह साथी के साथ चोरी करने लगा। वही पुलिस ने दोनों आरोपियो के खिलाफ चोरी का मामला दर्ज किया है।

 

दरअसल पड़ाव थाना क्षेत्र के लक्ष्मीबाई कॉलोनी में कोचिंग पढ़ने आने वाले छात्रों की साइकिल कोचिंग के बाहर से चोरी हो रही थी। जिस वजह से कोचिंग पढ़ने आ रहे छात्र साइकिल चोरी हो जाने पर परेशान हो रहे थे जब लोगों ने साइकिल चोरों को पकड़ने के लिए प्लान बनाया तो चोरो को लोगों ने साइकिल चोरी करते रंगे हाथ पकड़ लिया और पुलिस को बुलाकर पुलिस के हवाले कर दिया। पुलिस पूछताछ में बताया कि 19 साल का प्रिंस सेन निवासी गुढ़ा छात्रों की कोचिंग के बाहर से साइकिल की चोरी करता था। वहां अपने साथी 20 साल के कुलदीप यादव निवासी सभरी धाम सिकंदर कंपू के साथ मिलकर चोरी की वारदात को अंजाम देता था। वह कोचिंग शुरू होने के समय पहुंचता और क्लास लगने के बाद साइकिल लेकर फरार हो जाता था। अब तक वह छह साइकिलें चोरी कर चुका था। पूछताछ में प्रिंस ने बताया कि उसके पिता पर कर्जा है। कर्ज चुकाने के लिए पिता उसे मजदूरी करने भेजते थे। लेकिन वह मेहनत नहीं करना चाहता था। इसलिए साइकिल चोरी का धंधा शुरू कर दिया था। दोनों आरोपियों के पास से पुलिस ने 6 चोरी की साइकिल बरामद की है। फिलहाल पुलिस ने फरियादी छात्रों की शिकायत पर दोनों चोरों के खिलाफ चोरी का मामला दर्ज कर अन्य चोरी की वारदातों को लेकर पूछताछ शुरू कर दी है।

बाइट-शैलेन्द्र भार्गव,थाना प्रभारी, पड़ाव,ग्वालियर

 

Please follow and like us:
Pin Share
INSTAGRAM