ग्वालियर, कच्ची शराब पर पुलिस की बड़ी कार्रवाई,
सैंकड़ों लीटर कच्ची शराब की नष्ट_आबकारी निद्रावस्था में
ग्वालियर पुलिस ने 6 थाना के साथ मिलाकर एक बड़ी कार्रवाई की हैं। जिसमें पुलिस ने मोहना के बरसाना मोहल्ला कंजर बस्ती मे अवैध शराब के अड्डे पर छापा डालकर भारी मात्रा मे शराब पकड़ी है। पुलिस को 2 शराब बनाने की हाथ भट्टी, 2 हाथ भट्टी के ढक्कन सहित शराब बनाने का अन्य सामान बरामद किया है। शराब बनाने वाला युवक मौके से फरार से हुआ हैं। वहीं पुलिस ने सामान को जप्त कर भागें एक युवक के खिलाफ मामला दर्ज कर आंगे की कार्रवाई शुरू कर दी हैं।
– दरअसल ग्वालियर घाटीगांव SDOP शैलेंद्र शर्मा को सूचना मिली थी कि मोहना क्षेत्र में बरसाना मोहल्ला कंजर बस्ती में हाथ भट्टी से अवैध कच्ची शराब बनाकर बेची जा रही है। जिसकी शिकायत पर ASP ग्रामीण जयराज कुबेर द्वारा घाटीगांव अनुभाग क्षेत्र के थाना प्रभारी मोहना सहित अनुभाग के थाना प्रभारी घाटीगांव, थाना पनिहार, थाना आरोन, थाना भंवरपुरा सहित सभी थानों की पुलिस टीमें बनाकर बरसाना मोहल्ला कंजर बस्ती मे दबिश दी गई। लेकिन शराब नहीं मिली तभी पता चला कि पूरन आदिवासी के खेत के पास ददोरी के हार में अवैध कच्ची शराब के ड्रम एवं शराब बनाने के उपकरण हाथ भट्टी आदि लगी होकर शराब छुपाई गई है। पुलिस वहां पहुंची तो वहां कोटरा की ओट में 4 प्लास्टिक के ड्रम एवं शराब बनाने के उपकरण जिसमें 2 शराब बनाने की हाथ भट्टी, 2 हाथ भट्टी के ढक्कन मिले। प्लास्टिक के ड्रम में करीब 200 लीटर हाथ भट्टी की अवैध कच्ची शराब एवं हरे रंग के ड्रम में करीब 100 लीटर हाथ भट्टी की अवैध कच्ची शराब एवं 2 नीले प्लास्टिक के ड्रम खाली मिले। पुलिस ने जब आसपास देखा तो एक व्यकि पुलिस बल को देखकर जंगल की तरफ भागता हुआ दिखाई दिया जिसे घेरने का प्रयास किया लेकिन वह खेतों में फसल खड़ी होने एवं खेतों की आढ होने जंगल की तरफ भाग कर फरार हो गया। आसपास खेतो में काम कर रहे किसानों से पूछताछ पर भागे हुये व्यक्ति का नाम लोटन कंजर बताया गया हैं। लोटन कंजर निवासी बरसाना मोहल्ला कंजर डेरा द्वारा उक्त देशी कच्ची शराब बनाने और बेचने का काम करता है। वहीं पुलिस ने लोटन कंजर के खिलाफ मामला दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी हैं।
बाइट- मनीष यादव,सीएसपी,ग्वालियर
