क्रांतिकारी चंद्रशेखर आजाद को किया नमन_ट्रेड डील_ फसल बीमा_इजराइल से रिश्तों पर बोले शिवराज सिंह चौहान

केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने दी चंद्रशेखर को श्रद्धांजलि,

अमेरिका ट्रेड डील_फसल बीमा राशि_कूनों में चीतों का आगमन_प्रधानमंत्री की इजराइल यात्रा पर बोले शिवराज

देश के केन्द्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ग्वालियर पहुंचे,जहां एयरपोर्ट पर कार्यकर्ताओं ने उनका जोरदार स्वागत किया। इस दौरान केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने फसल बीमा की राशि, भारत अमेरिका ट्रेड डील सहित अन्य राजनीतिक मुद्दों पर अपना बयान दिया।

केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने आज महान क्रांतिकारी चंद्रशेखर आजाद के शहादत दिवस पर उनको नमन करते हुए कहा कि भारत माता की स्वतंत्रता के लिए उन्होंने अपना सर्वस्व न्योछावर किया और वह आज भी हमारी प्रेरणा है,वह देश के लिए संपूर्ण जीवन देकर गए,हम देश के लिए जिए यही संकल्प करें और देश के लिए जीने का मतलब यही है कि हम अपनी ड्यूटी अपना कर्तव्य जो काम हमारी तरफ तय किया गया है उसे कैसे मेहनत से करें ईमानदारी से करें प्रामाणिकता के साथ करें और केवल अपनई ही ना सोच अपने साथ-साथ समाज का भी देश का भी विचार करें। स्वदेशी अपनाएं,अपने देश को आगे बढ़ाने में अपना योगदान करें।

इजरायल की संसद में पहली बार भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा दिए गए भाषण को लेकर शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि कई चीजे पहली बार हो रही है, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में एक वैभवशाली गौरवशाली संपन्न समृद्ध शक्तिशाली आत्मनिर्माण और विकसित भारत का निर्माण हो रहा है,यह हम नहीं कहते जमाना कहता है,भारत आगे बढ़ रहा है और मैं यह मेरा विश्वास है कि आज जिस गति से भारत आगे बढ़ रहा है हम विश्व बंधु तो है ही, हम अपनी नहीं सोचते हम दुनिया की भी सोचते हैं,दुनिया को बेहतर दिशा देने में हम सक्षम होंगे।

मध्य प्रदेश में चीतों की संख्या लगातार बढ़ रही है, कल वोत्सवाना से 08 चीतों के कूनो आने को लेकर शिवराज सिंह ने कहा कि “चीतों का स्वागत है”,इससे पर्यटन बढ़ेगा। यह धरती हमारे लिए ही नहीं है एक ही चेतना सब में है,मनुष्य में भी वही चेतना है,मनुष्य के साथ-साथ प्राणियों में भी वही चेतना है,पशुओं पक्षियों में भी,नदियों में भी पर्वतों में पहाड़ों में ग्रह नक्षत्र तारों में भी एक ही चेतना है,यह भारत की सोच है प्राणियों में सद्भावना हो।उनको फिर से स्थापित करने का यह काम हुआ है,इससे न केवल टूरिज्म में बढ़ेगा जीव के प्रति जो हमारा कर्तव्य है हम उसकी पूर्ति भी करेंगे और पर्यावरण भी अच्छा होगा।

फसल बीमा की राशि किसानों के खातों में कब तक आएगी इस सवाल पर उन्होंने कहा अन्नदाताओं के चरणों मेंरा बार-बार प्रणाम है,मेरे लिए किसानों की सेवा ही भगवान की पूजा है,मैं हमेशा खेतों में ही रहता हूं। आज भी झांसी जाऊंगा।हम एक के बाद एक अलग-अलग योजनाओं के क्रियान्वयन के जरिए किसानों के जीवन को बेहतर बनाने का काम कर रहे हैं,उनका जायज हक उन्हें जरूर मिलेगा।

भारत- अमेरिका ट्रेड डील को कॉंग्रेस द्वारा किसान विरोधी कहने के सवाल पर कहा कि यह कांग्रेस कह रही है, जो देश के लिए कुछ नहीं कर पाए हैं वह सिर्फ कहेंगे,वह सिर्फ विलाप कर रहे हैं सच यह है कि भारत के सभी हित सुरक्षित है किसानों के हित सुरक्षित है,एक कृषि मंत्री भी कह रहा है एक किसान भी कह रहा है किसान निश्चिंत रहे।

वहीं ASI की रिपोर्ट में भोजशाला के हिंदू मंदिर होने के खुलासे के सवाल पर शिवराज सिंह ने कहा कि सारी रिपोर्ट कोर्ट में है।

बाइट- शिवराज सिंह चौहान- केंद्रीय कृषि मंत्री भारत सरकार

Please follow and like us:
Pin Share
INSTAGRAM