सावधान_ शहर में साधु के भेष में घूम रहे ठग,
अनिष्ट की आशंका से वशीकरण कर परिवार को ठगा
ग्वालियर में दो ढोंगी बाबाओ के द्वारा जादू टोने का डर दिखाकर एक व्यक्ति को ठगे जाने का मामला सामने आया है। बाबा बनकर आए ठगो ने परिवार पर संकट और अनिष्ट होने की बात बोल कर पूजा पाठ करने की बात कही। जिससे उसका संकट मिट जाएगा। ठगो ने एक दिन की पूजा के 4 हजार रुपए और 7 दिन तक पूजा करने के नाम पर 30 हजार रुपए ऐंठ लिए और फरार हो गए। बाबाओं की यहां हरकत सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। जिसकी शिकायत पर फरियादी ने थाने में की है। वहीं पुलिस घटना को लेकर जांच में जुट गई है।
दअरसल हजीरा थाना क्षेत्र के राधा विहार कॉलोनी निवासी विवेक शर्मा के घर दो बाबाओ ने दस्तक दी। बाबा ने आटा मांगा तो विवेक ने आटा दिया। लेकिन बाबा ने आधी कटोरी ही आटा लिया। इसके बाद बाबा ने विवेक से कहा कि तुम पर परेशानी है। विवेक शर्मा ने जब बाबा से कोई परेशानी न होने की बात बोलकर टालने की कोशिश की तो बाबा वहीं रुके रहे और बात करते रहे फिर बाबा ने विवेक को उसके भाई-बहन के नाम व पारिवारिक स्थिति बताना शुरू किया कहा कि कुछ लोग तुम्हारा बुरा चाहते हैं। तुम्हारी प्रोपर्टी खा रहे हैं। इस पर विवेक को बाबा पर विश्वास और भरोसा होने लगा। भरोसा जमते देख बाबा ने कहा कि अंदर अगरबत्ती जलाओ बैठकर विस्तार से बात करेंगे। घर के अंदर बाबा ने विवेक से बात करना शुरू किया और दूसरा बाबा घर के बाहर ही खड़ा रहा। अंदर पहुंचकर विवेक को डराने वाली बातें शुरू कीं। ढोंगी बाबा ने आंख बंद की और कुछ मंत्र पढ़ते हुए बोला तुम्हारी दादी बोल रही हैं मेरे नाती को बचा लो यह सुनकर विवेक और परिवार के लोग घबरा गए। इसके बाद जैसा बाबा ने कहा वैसा ही करते रहे। इसके बाद बाबा ने ध्यान लगाया और बोला कि तुम्हे कुछ लोग निपटाना चाह रहे हैं। इस दौरान विवेक बाबा के पूरे वश में हो गया था। बाबा ने कहा रंगपंचमी तक बहुत ज्यादा अनिष्ट होने वाला है। इस पर विवेक डर गया। वह घर के वृद्धों को लेकर डरे थे। उन्होंने कहा कि बुजुर्गों के साथ कुछ होने वाला है। इस पर बाबा ने कहा कि नहीं फिर रुक कर बोला केशव कौन है। इस पर विवेक ने कहा कि मेरा बेटा है। बाबा बोला उसके साथ बहुत बुरा होने वाला है कोई चाटने को बैठा है। जिससे पूरा परिवार डर व दहशत में आ गया। जब विवेक पूरी तरह बाबा के जाल में फंस गया तब बाबा ने कहा कि सात दिन तक पूजा कराना पड़ेगी। यह पूजा बिना लहसुन व प्याज खाने वाला ही कर पाएंगे। इस पर विवेक ने कहा कि वह ऐसे लोगो को कहां ढूंढेगा आप ही पूजा करा दो। फिर बाबा ने कहा कि प्रतिदिन का 4 हजार का खर्च आएगा। विवेक अब बाबा की किसी बात का विरोध नहीं कर रहा था और बाबा के कहने पर उसने 30 हजार रुपए निकाल कर दे दिए। इसके बाद बाबा पैसे लेकर रफू चक्कर हो गए। ना तो फिर बाबा वापस लौटे और ना ही फिर पूजा हुई। जिसके बाद फरियादी को ठगी का एहसास हुआ और बाबाओं की पहचान के लिए सीसीटीवी फुटेज निकले और पुलिस थाने पहुंचकर शिकायत की। वही पुलिस ने उसकी शिकायत पर घटना को लेकर जांच कर बाबाओ की तलाश शुरू कर दी है।
बाइट-मनीष यादव,सीएसपी,ग्वालियर
