ग्वालियर नगर निगम के बजट में महापौर का सरकार पर निशाना_स्मार्ट सिटी वीआईपी के आगमन से बर्बाद हुआ शहर_ शोभा सिकरवार महापौर ग्वालियर
नगर निगम का 2026-27 का बजट आज निगम परिषद में महापौर शोभा सिकरवार ने पेश किया। लगभग 24 सौ करोड़ का बजट कहीं न कहीं आम जनता पर टैक्स का बोझ बढ़ाने वाला है क्योंकि वसूली में लगातार पिछड़ रही नगर निगम को शासन से भी बहुत ज्यादा राशि नहीं मिल रही है। हालांकि नेता प्रतिपक्ष हरिपाल ने इस बजट को अपनी डफ़ली अपना राग वाला बताया है उनका कहना है कि महापौर शोभा सिकरवार द्वारा पेश किया गया बजट जनहित में नहीं है। वहीं दूसरी ओर नगर निगम का बजट पेश करते समय महापौर शोभा सिकरवार ने शहर की बदहाल के लिए स्मार्ट सिटी कॉर्पोरेशन को जिम्मेदार बता दिया। उन्होंने शहर में लगातार वीआईपी का जमावड़े को लेकर भी निशाना साधा। महापौर का कहना है कि जिस जगह वीआईपी आते हैं वह रोड और इलाका चमचमा जाता है। वहीं आम जनता जहाँ रहती है वहाँ की हालत बदतर होती है। सभापति मनोज तोमर ने बताया कि आज बजट पेश किया गया है जिसमें शहर के कुछ नए और पुराने विकास कार्यों के लिए परिषद के सदस्यों को संशोधन और आपत्तियाँ लगाने के लिए दस तारीख तक का समय नियत किया गया है। इसके उपरांत 13 मार्च को बजट पर चर्चा की जाएगी। अपने बजट भाषण में महापौर शोभा सिकरवार ने प्रदेश की भाजपा सरकार को आड़े हाथों लेते हुए ग्वालियर को सबसे कम राशि देने का आरोप लगाया है।
