ग्वालियर में पहली बार भगवान सहस्त्रबाहु का प्राण प्रतिष्ठा समारोह_राय कलचुरी समाज का आयोजन

ग्वालियर में भगवान सहस्त्रबाहु की प्रतिमा का प्राण प्रतिष्ठा समारोह,

घासमंडी के चौपाल वाले हनुमान मंदिर मे स्थापित हुई मूर्ति

ग्वालियर में भगवान सहस्त्र बाहु की प्राण प्रतिष्ठा के अवसर पर पहुँचे प्रदेश के प्रतिष्ठित व्यवसाई और समाजसेवी एल एन मालवीय ने बीस एकड़ भूमि पर भव्य मंदिर निर्माण का ऐलान किया है। यही नहीं इससे पहले ही उन्होंने बिना किसी की मदद के मंदिर निर्माण के लिए पाँच करोड़ रुपए भी दान कर दिए हैं। शिवहरे कल्चुरी राय समाज के महिला मंडल द्वारा आयोजित भगवान सहस्त्र बाहु के तीन दिवसीय प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव में पहुँचे एल एन मालवीय समेत राय समाज के तमाम समाज बंधुओं ने शिरकत की। एल एन मालवीय ने कहा कि भगवान सहस्त्र बाहु हमारे आराध्य हैं महिला शक्ति को नमन है कि उन्होंने इस भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया। हमारा कल्चुरी राय समाज माननीय प्रधानमंत्री जी के सपने को साकार करते हुए महिला‌ शक्ति को आगे बढ़ाने का कार्य कर रहा है। इस तरह के साहसिक सनातनी कार्य हमेशा होते रहें।

बता दें कि ग्वालियर के घासमंडी इलाके में राय समाज के महिला मंडल द्वारा भगवान सहस्त्र बाहु के तीन दिवसीय प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव का भव्य आयोजन किया गया था जिसमें प्रथम दिवस पर समाज की सैंकड़ों महिलाओं द्वारा कोटेश्वर महादेव मंदिर से भव्य कलश यात्रा निकाली गई थी। उसके उपरांत उत्तर प्रदेश से आए विद्वान पंडितों ने कथा एवं सुंदरकांड का पाठ किया। आयोजक सुशील राय के दामाद एवं पुत्री द्वारा भगवान सहस्त्र बाहु की प्राण प्रतिष्ठा कराई गई। गौरतलब है कि यह ग्वालियर में आरडी भगवान सहस्त्र बाहु की मूर्ति की पहली बार प्राण प्रतिष्ठा की गई है। एल एन मालवीय का कहना है कि भावी पीढ़ी को हमारे आराध्य भगवान सहस्त्र बाहु के विषय में जानकारी होनी चाहिए, इसके लिए आठ ग्रंथों की रचना की जा चुकी है। वहीं दूसरी ओर इस महोत्सव को लेकर महिलाओं ने भी इस कार्यक्रम को सफल‌ बनाने में समस्त समाज का आभार प्रकट किया है।

 

बाइट-: एल एन मालवीय (प्रतिष्ठित समाजसेवी)

बाइट-: अंजना राय (संस्थापिका,प्रथम राय महिला मंडल, ग्वालियर)

बाइट-: बल्ली राय (सुशील‌ राय) आयोजक

बाइट-: आचार्य पंडित विनोद अवस्थी

Please follow and like us:
Pin Share
INSTAGRAM