होली पर पुलिस सख्त_ड्रंक एंड ड्राइव ओवर स्पीड डीजे पर लगेगी रोक

होली पर पुलिस की सख्ती से लगेगी मनचलों और हुड़दंगियों पर लगाम_एसएसपी धर्मवीर सिंह ने बनाया प्लान

ग्वालियर में होली को लेकर पुलिस अलर्ट मोड पर है वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक धर्मवीर सिंह ने शहरवासियों को शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने बताया कि होली की सुरक्षा व्यवस्था को लेकर सभी स्तरों पर तैयारी जारी हैं होली के मौके पर शहर में तीन दिन दो मार्च से चार मार्च तक पुलिस बल तैनात रहेगा। एक ओर ड्रंक एण्ड ड्राइव करने वालों को पुलिस टाइट करेगी हुड़दंगियों पर सख्ती की जाएगी वहीं दूसरी ओर रिहायशी इलाकों में डीजे पर प्रतिबंध लगा दिया गया है जो लोग डीजे बजाना चाहें उन्हें विधिवत् अनुमति लेनी होगी पुलिस पार्टी पूरे शहर के सभी इलाकों में पेट्रोलिंग करेंगी और संवेदनशील इलाकों में फिक्स पिकेट लगाए जाएँगे ओवर स्पीडिंग पर कार्रवाई की जाएगी। अवैध गतिविधियों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी। होली पर कार्यक्रम करने वालों को भी प्रशासन से अनुमति लेनी होगी। पुलिस के सभी अधिकारी फील्ड में रहेंगे जिससे होली को शांति और सौहार्दपूर्ण वातावरण में मनाई जा सके।

बाइट- धर्मवीर सिंह ,वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, ग्वालियर

Please follow and like us:
Pin Share
INSTAGRAM