ग्वालियर स्टेशन के नामकरण पर सिंधिया समर्थक मंत्री का मौन व्रत_सांसद की ललकार के आगे सब फीके
ग्वालियर रेलवे स्टेशन का नाम पूर्व प्रधानमंत्री और भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेई के नाम पर करने की मांग को लेकर अब भाजपा ने चुप्पी साध ली है। ग्वालियर के प्रभारी मंत्री तुलसी सिलावट मध्य प्रदेश के ऊर्जा मंत्री प्रदुम सिंह तोमर और ग्वालियर के भाजपा सांसद जिन्होंने ग्वालियर रेलवे स्टेशन के नाम को बदलने का प्रस्ताव लोकसभा में रखा था यह तीनों ही नेताओं ने अब चुप्पी साध ली है। अब अंदर खाने में क्या चल रहा है यह तो वही जाने लेकिन भारत सिंह द्वारा लोकसभा में उठाई गई मांग के बाद सिंधिया समर्थकों और नरेंद्र तोमर समर्थकों में जो सियासी बवाल मचा उससे भाजपा की किरकिरी तो हुई ही अपितु दोनों ही धड़ों की राय खुलकर सामने आ गई। जब हमने ग्वालियर विधानसभा के विधायक और प्रदेश के ऊर्जा मंत्री प्रद्युमन सिंह तोमर से रेलवे स्टेशन के नामकरण के बारे में पूछा तो उन्होंने पूरी तरह से मौन धारण कर लिया और मुंह पर हाथ फेरते हुए गाड़ी में बैठकर रवाना हो गए।
