Headlines

राहुल गाँधी बने काँग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष_भाजपा विधायक ने किया खुलासा

भाजपा विधायक ने बना दिया राहुल गाँधी को कांग्रेस का राष्ट्रीय अध्यक्ष_अब खड़गे क्या करेंगे….?

भिंड में लहार के विधायक अंबरीष शर्मा उर्फ गुड्डू आजकल अपनी ही सरकार के खिलाफ धरने प्रदर्शन में व्यस्त हैं। अब सरकार से पार्टी से या स्थानीय भाजपा के नेताओं से उनकी पटरी क्यों नहीं बैठ पा रही यह तो वही जाने लेकिन इस धरने के दौरान उन्होंने अपने भाषणों में कांग्रेस के कथित रूप से सबसे बड़े नेता और गांधी खानदान के चश्मो चिराग राहुल गांधी के सपने को साकार कर दिया। उन्होंने मीडिया से चर्चा करते हुए राहुल गांधी को कांग्रेस का राष्ट्रीय अध्यक्ष बता दिया। उनके इस बयान से बेचारे कांग्रेस के वर्तमान राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे पर क्या बीती होगी यह तो वही जानें लेकिन यह भाजपा विधायक राहुल गांधी की आंख का तारा तो बन ही गए हैं।

 

Please follow and like us:
Pin Share
INSTAGRAM