पड़ोसी ने घर में घुस कर दे दिया दगा
तीन बच्चों की माँ को लेकर हुआ फरार_पति बच्चे भटक रहे दर ब दर
ग्वालियर में तीन बच्चों की माँ पड़ोस में रहने वाले अपने प्रेमी के साथ रफूचक्कर हो गई। कलेक्ट्रेट में अपने तीनों बच्चों को लेकर पत्नी को ढूंढने की गुहार लगाने पहुंचा पति बेहद परेशान नजर आया। उसका कहना था कि मेरी पत्नी को गांव में ही पड़ोस में रहने वाला अभिषेक बहला फुसलाकर कर ले गया है। मैं पढ़ा लिखा नहीं हूँ पुलिस वाले भी मेरी शिकायत नहीं ले रहे इसलिए मैं आज यहांँ आया हूँ। लेकिन बड़ा सवाल यह उठता है कि कलेक्ट्रेट जनसुनवाई में बैठे एडीएम सी बी प्रसाद क्या इस परेशान युवक की पत्नी को ढूंढने में मदद कर पाएंगे क्योंकि जैसा कि एडीएम ने युवक से कहा कि तुम्हारी पत्नी बालिग है और अपनी मर्जी से गई है। तो इसमें पुलिस भी शायद ही कोई कार्रवाई करें। हालांकि कानून के मुताबिक तीन अबोध और मासूम बच्चों की माँ होकर भी जिसने अपनी ममता को तिलांजलि दे दी है उसका वापस लौटना बेहद मुश्किल है। बहरहाल यह युवक अपने बच्चों को लेकर दर ब दर की ठोकरें खा रहा है और पत्नी को भगाने वाले अभिषेक के परिजन फरियादी युवक पर दबाव बनाने में लगे हैं कि कहीं कोई कार्रवाई मत करना नहीं तो अच्छा नहीं होगा।
