ग्वालियर के सबसे पॉश इलाके की जर्जर सड़क को लेकर धरने पर बैठीं महिला पार्षद_हर रोज चोटिल हो रहे लोग
ग्वालियर की सड़कों के गड्ढों से परेशान भाजपा की पार्षद ने खोला सरकार के खिलाफ मोर्चा,
सालों से खराब पड़ी है वीआईपी इलाके बसंत विहार की ये सड़क,
पहले बारिश का बहाना अब क्या बहाना है नगर सरकार के पास…?
ग्वालियर में खराब सड़कों को लेकर जनप्रतिनिधयों को जनता के आक्रोश का सामना करना पड़ रहा है वार्ड क्रमांक 58 की महिला पार्षद सड़क के गड्ढों में बैठ गईं जिससे लोग हैरान रह गए अपनी ही सरकार के खिलाफ सत्ता पक्ष की पार्षद ने मोर्चा खोल दिया है। सड़कों की बदहाली और प्रशासनिक अनदेखी से परेशान होकर बीजेपी पार्षद अपर्णा पटेल आज सड़क के बीचों-बीच धरने पर बैठ गई हैं।”
ग्वालियर की सड़कों पर आज यह नजारा चर्चा का विषय बना हुआ है। जनता की समस्याओं और जर्जर सड़कों की शिकायत करते-करते जब सब्र का बांध टूटा, तो पार्षद जी खुद सड़क की धूल और गड्ढों के बीच धरने पर बैठ गईं।”
पार्षद का आरोप है कि क्षेत्र की सड़कों की हालत इतनी बदतर हो चुकी है कि आए दिन हादसे हो रहे हैं। बार-बार अधिकारियों को अल्टीमेटम देने के बावजूद निर्माण कार्य शुरू नहीं हुआ। धूल और गड्ढों से परेशान जनता अब पार्षद से जवाब मांग रही है, जिसके बाद उन्होंने यह कदम उठाया।”
बीच सड़क पर इस प्रदर्शन की वजह से ट्रैफिक की रफ्तार थम गई है। मौके पर लोगों का हुजूम उमड़ पड़ा है। अपर्णा पटेल का साफ कहना है कि जब तक जिम्मेदार अधिकारी मौके पर आकर ठोस आश्वासन नहीं देते, वे यहाँ से नहीं उठेंगी।”
“सत्ता पक्ष की पार्षद का इस तरह सड़क पर उतरना प्रशासन की कार्यशैली पर बड़े सवाल खड़े कर रहा है। अब देखना यह होगा कि इस प्रदर्शन के बाद क्या ग्वालियर की इन बदहाल सड़कों की किस्मत बदलती है या नहीं।”
बाईट:- अर्पण पटेल(पार्षद वार्ड 58)
