ओटीएफ पर वादे से मुकर रही भाजपा सरकार_
युवाओं के भविष्य से कर रही खिलवाड़,
मितेंद्र दर्शन सिंह_राष्ट्रीय अध्यक्ष युवक कांग्रेस।
ग्वालियर में युवक कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव मितेंद्र दर्शन सिंह ने मध्यप्रदेश में ओटीएफ को लेकर मोर्चा खोल दिया है। उनका कहना है कि बेरोजगार युवाओं से लूट का यह खेल बंद होना चाहिए। बेरोजगार लेकिन योग्य युवाओं से बार फॉर्म भरने की फीस लेकर सरकार अपना खजाना भर रही है। वन टाइम फीस से युवाओं को बड़ी राहत देने का वादा पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने किया था जो मोहन यादव की सरकार ने अब तक पूरा नहीं किया है। मितेंद्र दर्शन सिंह ने प्रदेश के युवाओं को लेकर 17 जून को रन फॉर ओटीएफ का आयोजन का ऐलान है। वन टाइम फीस को लेकर होने जा रहे इस आयोजन में हजारों युवा शिरकत करेंगे। उन्होंने प्रदेश सरकार द्वारा जारी की गई लाड़ली बहना योजना पर सवाल उठाते हुए कहा कि वहाँ से आप लोगों को कमजोर कर रहे हो जबकि युवाओं को देंगे तो देश का भविष्य बनेगा।
वहीं दूसरी ओर उन्होंने सरकार पर बेरोजगारी बढ़ाने और युवाओं के साथ छल करने का आरोप लगाते हुए कॉकरोच जनता पार्टी बनाने वाले युवाओं को समर्थन देने का ऐलान भी किया है। उनका कहना है कि शिक्षकों की जगह नहीं भरी गईं हैं कॉन्स्टेबल की तीन बार परीक्षा होने के बाद भी भर्ती नहीं हुई नर्सिंग स्टाफ नहीं भर रहे हो आपको पता है कि डॉक्टर के क्या हालात हैं। सरकार डरी हुई है और यही वजह है कि उसने कॉकरोच जनता पार्टी का ट्विटर अकाउंट सस्पेंड करवा दिया है ये जेनजी को उकसा रहे हैं जैसे बांग्लादेश और नेपाल में हुआ वैसा ही कुछ भी यहाँ भी हो सकता है।
रन फॉर ओटीएफ को लेकर उन्होंने कहा कि हम पहले चरण में युवाओं को लेकर इसका आयोजन कर रहे हैं इसमें युवा महिलाएं और बच्चों के साथ बुजुर्ग भी शामिल हो सकते हैं। यदि सरकार हमारी मांगें नहीं मानती है तो हम सड़कों पर उतरेंगे आंदोलन करेंगे लेकिन ओटीएफ लागू करवा कर ही मानेंगे।
बाइट-: मितेंद्र दर्शन सिंह राष्ट्रीय महासचिव युवक कांग्रेस
