देश में गृहयुद्ध की आशंका, कॉकरोच जनता पार्टी को समर्थन का ऐलान,
मितेंद्र दर्शन सिंह (राष्ट्रीय अध्यक्ष युवक कांग्रेस)
कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव मितेंद्र दर्शन सिंह ने देश में गृहयुद्ध की आशंका जताई है उनका कहना है कि सरकार को सरकार चलानी नहीं आती देश में नीट लीक पेपर कांड जैसे लगभग 90 से ज्यादा परीक्षाओं के पेपर लीक मामले सामने आए हैं। और यही वजह है कि देश का जेन जी अर्थात युवा पीढ़ी गुस्से में है। इसका कारण साफ है कि बेरोजगारी चरम पर है युवाओं के लिए सरकार के पास कोई योजना नहीं है। इस देश में युवाओं का भविष्य नहीं बचा है। नीट पेपर लीक कांड में भोपाल राजस्थान का भाजपा से लिंक मिला है। सरकार पर शिक्षा और स्वास्थ्य माफिया हावी है हमारी नजर में अडानी भी माफिया हैं। चंद दिनों में ही कॉकरोच जनता पार्टी के इतने फॉलोवर्स बढ़ना कहीं न कहीं युवाओं के आक्रोश को दर्शाता है।
