चचिया ससुर के सास के साथ अवैध संबंध_मेरे साथ भी जबरदस्ती की कोशिश_राहुल राजावत की पत्नी ने लगाए आरोप
ग्वालियर में बीते रोज राहुल राजावत के साथ उसके ससुरालियों द्वारा मारपीट में नया मोड़ लिया है। राहुल राजावत की पत्नी ने मीडिया के सामने आकर राहुल उसके चाचा और उसकी माँ पर उत्पीड़न करने के गंभीर आरोप लगाए हैं। गौरतलब है कि पिछले दिनों राहुल राजावत नामक व्यक्ति ने एसपी ऑफिस पहुंचकर पुलिस से अपने सालों द्वारा जानलेवा हमला करने की शिकायत की थी जिसके बाद पुलिस ने उसके सालों पर मामला दर्ज कर लिया था। लेकिन अब राहुल की पत्नी ने सामने आकर अपने चचिया ससुर पर छेड़छाड़ करने और जबरदस्ती करने के गंभीर आरोप लगाए हैं वहीं उसने राहुल पर उसके साथ बेरहमी से मारपीट करने और बदनाम करने के आरोप लगाए हैं। राहुल की पत्नी ने एक वीडियो भी दिया है जिसमें राहुल खुद को पत्थर से मारता हुआ नजर आ रहा है। पत्नी का कहना है कि मेरे भाइयों ने राहुल को नहीं मारा बल्कि राहुल ने ही पहले मेरे भाई का सिर फाड़ दिया था। मैं अपने बच्ची का खर्च नौकरी करके उठा रही हूँ लेकिन मेरा पति वहीं जाकर मुझे बदनाम करता है। मैंने अपने चचिया ससुर की शिकायत की तो राहुल ने मेरी मारपीट की। सास के मेरे चचिया ससुर से अवैध संबंध हैं।
