Headlines

मंत्री के इलाके में गुंडागर्दी चरम पर_बेवजह रेस्टोरेंट संचालक पर जानलेवा हमला

ग्वालियर में बेखौफ बदमाश,

हजीरा क्षेत्र में बदमाशों का आतंक_दबंगई दिखाने रेस्टोरेंट संचालक का सिर फाड़ा_CCTV में दिखी पूरी वारदात

ग्वालियर में बदमाश बेलगाम हैं इसका उदाहरण उस समय सामने आया जब 2 मई को रात 11 बजे हजीरा थाना क्षेत्र के तानसेन नगर स्थित एक रेस्टोरेंट पर आधा दर्जन बदमाशों ने हमला बोल दिया। निजी रेस्टोरेंट के संचालक गजेन्द्र राजपूत ने जब बदमाशों को रोका तो बदमाशों ने उन्हें और उनके पार्टनर के साथ बेरहमी से मारपीट की। पथराव और मारपीट में दो लोगों के सिर में चोट आई है। मारपीट की घटना पास लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। रेस्टोरेंट संचालक के मुताबिक वह इन बदमाशों को नहीं पहचानते हैं रेस्टोरेंट के ऊपर एक गेस्टहाऊस संचालित है जिसके मालिक से विवाद के चलते इन बदमाशों ने रेस्टोरेंट पर हमला किया था। हजीरा थाना पुलिस ने फरियादी गजेन्द्र राजपूत और उनके पार्टनर राघवेन्द्र की एमएलसी कराकर उनकी शिकायत पर अज्ञात बदमाशों के खिलाफ विभिन्न धाराओं में एफआईआर दर्ज कर ली है।

बाइट-: गजेन्द्र सिंह राजपूत (फरियादी)

 

Please follow and like us:
Pin Share
INSTAGRAM