Headlines

GR Medical Collage के दो छात्रों की मौत पर पूरे कॉलेज में मातम पसरा

ग्वालियर,19 घंटे के रेस्क्यू ऑपरेशन के बाद GRMC के दूसरे छात्र का शव मिला,

पूरे मेडिकल कॉलेज में छाया मातम।

-ग्वालियर में गजराराजा मेडिकल कॉलेज के MBBS सेकेंड ईयर के दो छात्र शनिवार शाम तिघरा डैम में डूब गए। दोनों दोस्तों का पैर फिसलने से वे 40-50 फीट गहरे पानी में समा गए। रेस्क्यू टीम ने देर रात गोपाल अग्रवाल का शव बरामद कर लिया।वहीं आयुष श्रीवास्तव का शव 19 घंटे तक चले रेस्क्यू ऑपरेशन के बाद मिला है गोपाल के शव का सुबह ही पीएम कराया गया जहां मेडिकल कॉलेज प्रबंधन और मृतक के साथियों ने उसे भावभीनी श्रद्धांजलि दी इस दौरान यहां माहौल गमगीन हो गया.

दरअसल मेडिकल कॉलेज के 8 छात्र-छात्राओं का ग्रुप पिकनिक मनाने तिघरा डैम पहुंचा था। ग्रुप में 4 छात्राएं और 4 छात्र शामिल थे। सभी बोट क्लब से करीब 3 किलोमीटर दूर कच्ची पार क्षेत्र में गए थे। इसी दौरान आयुष श्रीवास्तव (मुजफ्फरपुर, बिहार) और गोपाल अग्रवाल (बीना, सागर) पानी में उतरे और अचानक गहरे हिस्से में डूब गए।काफी देर तक दोनों वापस नहीं लौटे तो दोस्तों ने तलाश शुरू की। अनहोनी की आशंका होने पर पुलिस को सूचना दी गई। सूचना मिलते ही पुलिस, SDRF और स्थानीय गोताखोरों की टीम को रेस्क्यू ऑपरेशन में लगाया गया। रातभर बोट और हाई-पावर लाइट की मदद से सर्चिंग की गई। जिसमें गोपाल के शव को बरामद कर लिया गया और आयुष के शव की तलाश की जा रही थी. करीब 19 घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आयुष का शव तिघरा जलाशय से मिला है। वहीं गोपाल के शव को सुबह पीएम हाउस लाया गया जहां उसे श्रद्धांजलि अर्पित की गई तो माहौल गमगीन हो गया.एडिशनल एसपी सुमन गुर्जर ने बताया कि फिलहाल दोनों छात्रों के शव बरामद हो गए हैं और पुलिस आगे की कार्रवाई कर रही है।

बाइट-सुमन गुर्जर,अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक,ग्वालियर

Please follow and like us:
Pin Share
INSTAGRAM