Headlines

UCC के विरोध में राष्ट्रपति को ज्ञापन_मुस्लिमों के संवैधानिक अधिकारों के हनन पर आक्रोश

ग्वालियर,UCC के विरोध में मुस्लिम महिलाओं का हल्लाबोल,

कहा मुस्लिम समुदाय पर्सनल लॉ बोर्ड और संवैधानिक अधिकारों का उल्लंघन कर रही सरकार

मध्यप्रदेश सरकार द्वारा प्रस्तावित यूसीसी अर्थात समान नागरिक संहिता का विरोध ग्वालियर में भी दर्ज कराया गया। संविधान रक्षक नागरिक संस्था के सदस्यों और मुस्लिम समुदाय की महिलाओं ने कलेक्ट्रेट जाकर महामहिम राष्ट्रपति के नाम एसडीएम नरेंद्र यादव को ज्ञापन सौंपा। इस ज्ञापन में संविधान द्वारा प्रदत्त पर्सनल लॉ बोर्ड में निहित मुस्लिम समुदाय के अधिकारों के हनन का हवाला देते हुए इसे निरस्त करने की मांग की है‌। वहीं दूसरी ओर एसडीएम नरेंद्र यादव का कहना है कि संविधान रक्षक नागरिक संस्था के सदस्यों द्वारा महामहिम राष्ट्रपति के नाम यूसीसी पर आपत्ति दर्ज कराते हुए ज्ञापन दिया गया है जिसे उचित माध्यम के जरिए राष्ट्रपति तक प्रेषित किया जाएगा। गौरतलब है कि मध्यप्रदेश सरकार ने यूसीसी कानून लागू करने से पूर्व आम नागरिकों से सुझाव और आपत्तियाँ आमंत्रित की थीं जिसके बाद देश भर में यूसीसी के विरोध में आपत्तियां आ रही हैं।

Please follow and like us:
Pin Share