Headlines

CAIT का भारतीय व्यापार महोत्सव देगा उद्योग व्यापार को नया बूस्ट

देश के दिल में CAIT ने रचा इतिहास,

भारतीय व्यापार महोत्सव में देश के व्यापारियों को मिला सबसे बड़ा मंच,

कई देशों के प्रतिनिधियों ने की कार्यक्रम में शिरकत

कन्फेडरेशन ऑफ ऑल इंडिया ट्रेडर्स ने रच दिया इतिहास

देश के व्यापारियों का सबसे बड़ा समागम आयोजित

दिल्ली के भारत मंडपम में भारतीय व्यापार महोत्सव सम्पन्न

नारी शक्ति को उद्योग व्यापार से जोड़ने नारी वंदन स्टॉल का नवाचार

राष्ट्रीय अध्यक्ष बालकृष्ण भरतिया और महासचिव प्रवीण खंडेलवाल के नेतृत्व में हुआ महोत्सव का आगाज

मध्यप्रदेश कैट के अध्यक्ष भूपेंद्र जैन ने व्यापारियों को एकसूत्र में पिरोया

महीनों के अथक प्रयास और कैट के सदस्यों और पदाधिकारियों के सहयोग से मिली ऐतिहासिक सफलता

कई देशों के राजदूत भी महोत्सव में रहे मौजूद

देश के प्रधानमंत्री की मंशानुरूप वोकल फॉर लोकल लोकल फॉर ग्लोबल का सपना हुआ सच

व्यापारियों से जुड़ी समस्याओं और मूलभूत सुविधाओं पर विस्तृत रूप से हुई चर्चा

मध्यप्रदेश के सभी जिलों से पहुँचे व्यापारियों ने रखे अपने विचार

भारतीय व्यापार महोत्सव से देश के कुटीर उद्योगों को मिलेगा वैश्विक मंच

भारत के निर्यात को बढ़ाने के लिए स्थानीय व्यापारियों ने रखे अपने उत्पाद

नई दिल्ली के भारत मंडपम में पिछले दिनों हुए भारतीय व्यापार महोत्सव ने ऐतिहासिक सफलता हासिल की है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी देश को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में दिए गए वोकल फॉर लोकल मंत्र को कन्फेडरेशन ऑफ ऑल इंडिया ट्रेडर्स के बैनर तले वोकल फॉर लोकल और लोकल फॉर ग्लोबल तक पहुँचाने का संकल्प लिया है। भारत मंडपम में हुए इस महा आयोजन में जहाँ एक ओर देश‌भर के उद्योग पतियों ने शिरकत की वहीं दूसरी तरफ कई देशों के राजदूतों की मौजूदगी इस व्यापार महोत्सव में देखी गई।

मध्यप्रदेश कैट के अध्यक्ष भूपेंद्र जैन ने भारतीय व्यापार महोत्सव के मुख्य आयोजक और दिल्ली चाँदनी चौक के सांसद प्रवीण खंडेलवाल के प्रति आभार प्रकट करते हुए कहा कि कैट के राष्ट्रीय महासचिव प्रवीण खंडेलवाल और हमारे राष्ट्रीय अध्यक्ष बालकृष्ण भरतिया की मेहनत का परिणाम है कि देश के इतिहास में कन्फेडरेशन ऑफ ऑल इंडिया ट्रेडर्स द्वारा आयोजित भारतीय व्यापार महोत्सव अब तक के सबसे बड़े आयोजन के रूप में दर्ज हुआ है। वहीं भूपेंद्र जैन ने इस महोत्सव को भारतवर्ष के छोटे बड़े व्यापारी और उद्योग पतियों को वैश्विक मंच देने वाला बताया है। वहीं दूसरी ओर भूपेंद्र जैन ने बताया कि इस महोत्सव में देश के हर प्रांत के व्यापारी हिस्सा ले रहे हैं वहीं महिलाओं को इस महोत्सव में बेहद खास तरजीह देते हुए हमने एक पूरे ब्लॉक को नारी वंदन के नाम दिया है इसमें हमने महिलाओं को उद्योग व्यापार में बढ़ावा देने के लिए सब्सिडी भी दी है। देखिए और सुनिए देश के अलग अलग हिस्सों से आने वाले व्यवसाई भारतीय व्यापार महोत्सव को किस तरह से देखते हैं और देश को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में कैट का एक महत्वपूर्ण कदम जो देश के उद्योग व्यापार को वैश्विक मंच देने के साथ युवाओं के लिए रोजगार के नए प्रतिमान स्थापित करने में अग्रणी भूमिका निभाएगा।

 

Please follow and like us:
Pin Share