Headlines

अग्निवीर सैनिक ने वर्दी को किया शर्मसार_युवती के साथ दुष्कर्म_फिर ब्लैकमेलिंग

अग्निवीर ने कर डाला कांड_ब्लैकमेल दुष्कर्म की कहानी

भारतीय सेना के अग्निवीर विकास बघेल निवासी चीनौर ने सिरोल इलाके में रहने वाली युवती के साथ दुष्कर्म किया। उसका अश्लील वीडियो अपने मोबाइल में रिकार्ड कर ब्लैकमेल कर कई बार शारीरिक संबंध बनाये। फिर मोबाइल से वीडियो डीलिट करने के बहाने युवती को मिलने बुलाया। इस दौरान फिर संबंध बनाने का दबाव डाला, जब पीड़िता झगड़ने लगी तो उसकी मारपीट की और जहरीला पदार्थ खिला दिया।युवती का अस्पताल में इलाज चला, जहां उसने दम तोड़ दिया। इस मामले में सिरोल थाना पुलिस ने भी त्वरित कार्रवाई करते हुए हत्या, दुष्कर्म व अन्य धाराओं में एफआइआर दर्ज कर आरोपी को पंजाब के अमृतसर से गिरफ्तार कर लिया है।

दरअसल सिरोल इलाके में रहने वाली युवती की शादी की बात विकास बघेल से चली थी। दोनों ने एक-दूसरे को देखा और नंबर भी ले लिए। लेकिन यह रिश्ता तय नहीं हो सका। इसके बाद भी विकास युवती से फोन पर लगातार संपर्क में रहा। करीब तीन साल पहले उसने मिलने के बहाने बुलाया और दुष्कर्म किया। इसके बाद वीडियो इंटरनेट मीडिया पर डालने की धमकी देकर कई बार युवती से संबंध बनाये।वह युवती को प्रताड़ित कर रहा था। कुछ दिन पहले वह फिर ग्वालियर आया। सात अगस्त को युवती को यह कहकर मिलने बुलाया कि वह उसका वीडियो डीलिट कर देगा। इसके बाद वीडियो डीलिट करने के नाम पर उसके साथ संबंध बनाने के लिए दबाव डाला। जब पीड़िता ने इंकार किया तो पोसंपा रेस्त्रां के पास मारपीट की। फिर उसे जबरन जहर खिलाया और पानी पिला दिया। यहां से वह भाग गया। हजार बिस्तर अस्पताल के पास से पीड़िता ने अपने ममेरे भाई को काल कर बुलाया। फिर उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया। पुलिस ने उसे अस्पताल में भर्ती कराने के बाद मृत्युकालिक कथन रिकार्ड किए। उसमें उसने कहा कि वह तीन साल से प्रताड़ना झेल रही थी। न तो विकास उससे शादी कर रहा था, न ही छोड़ रहा था। वह जब मिलने से मना करती तो मारपीट करता था। दो बार गर्भपात भी कराया। सात अगस्त को जबरन जहरीला पदार्थ खिला दिया। Csp रवि भदौरिया ने बताया मामले में जांच के बाद आरोपी के खिलाफ दुष्कर्म, हत्या का केस दर्ज कर पुलिस टीम रवाना कर उसे गिरफ्तार कर लिया है।

बाइट – रवि भदौरिया, CSP

Please follow and like us:
Pin Share