ग्वालियर में गौवंश की मौतों पर फूटा युवाओं का आक्रोश,
निगम प्रशासन और महापौर को दिया अल्टीमेटम,
सदबुद्धि के लिए ढोलक और झांझ लेकर राम नाम का जाप
ग्वालियर में प्रदेश की हिन्दूवादी भाजपा सरकार और कांग्रेस की नगर सरकार के बीच अपनी जान गंवाते गौवंश के लिए बनाई गई योजनाएं भ्रष्टाचार और अधिकारियों की संवेदनहीनता की भेंट चढ़ रही हैं। और यह हम नहीं कह रहे यह तस्वीरें बयान कर रही हैं जो कि ग्वालियर के केदारपुर स्थित शहर के वेस्ट लैंडफिल साइट की हैं। यहाँ सैंकड़ों की संख्या में मृत गौ वंश के शव बिखरे पड़े हैं जबकि नियमानुसार गौवंश के अंतिम संस्कार के लिए बाकायदा एक बजट होता है। कंपनी को ठेका दिया जाता है लेकिन यहाँ कचरे के ढेर में पड़ी मृत गायें कुछ और ही कहानी कहती नजर आती हैं। और इन्हीं मरी हुई गायों को माता मानने वाले हिन्दूवादी संगठनों ने बीते रोज नगर निगम की महापौर शोभा सिकरवार को जगाने और अधिकारियों की सद्बुद्धि के लिए ढोलक झांझ और मंजीरे लेकर निगम आयुक्त अभिषेक चौधरी के केबिन के बाहर राम नाम का पाठ किया। ये युवा वो हैं जिन्होंने देश की हिन्दूवादी सरकार को वोट देकर जिताया था इन्हें उम्मीद थी कि भाजपा सरकार आएगी तो गौवंश का संरक्षण हो सकेगा लेकिन यह सरकार आने के बाद स्थिति बेहद भयावह हो गई। और गौवंश शहर गांव और देश में बेमौत मारा जा रहा है। सुनिए गौवंश को लेकर आखिर क्यों सनातनी युवा परेशान हैं।
