ग्वालियर नगर निगम में रिश्वत का खेल चरम पर,
नोटों की माला गले में डालकर निगम में पहुँचा युवक,
देखिए क्या है मामला
ग्वालियर नगर निगम में रिश्वत का खेल जारी है और इस रिश्वत के माध्यम से आप नगर निगम में जो चाहे वह करवा सकते हैं लेकिन यदि आपके पास पैसा नहीं है तो आपको सरकार द्वारा मिलने वाली सुविधाओं से भी बेदखल कर दिया जाएगा फिर आप चाहे कितने भी पात्र व्यक्ति क्यों ना हों। नगर निगम की जनसुनवाई में नोटों की माला अपने गले में डालकर आया यह युवक निगम में व्याप्त भ्रष्टाचार को लेकर अपनी पीड़ा को जाहिर करने आया है। दरअसल ग्वालियर के मुरार थाना क्षेत्र के हुरावली इलाके में रहने वाले आदिवासी कल्याण सिंह कैंसर पीड़ित हैं उनका गरीबी रेखा का राशन कार्ड आयुष्मान कार्ड समेत सरकार से मिलने वाली तमाम सुविधाएं बंद हो गई हैंं। जब उन्होंने नगर निगम कार्यालय में संपर्क किया तो पात्रता राशन पर्ची के लिए उनसे 1500 रूपए मांँगे गए। जब उन्होंने रूपए देने में असमर्थता जताई तो उनसे 1000 रूपए और 500 रूपए मांगे गए। शिकायत कर्ता के साथ आए सोशल एक्टिविस्ट रूप सिंह बघेल ने अपर आयुक्त प्रदीप तोमर को इसकी शिकायत की है। प्रदीप तोमर ने युवक की सुनवाई करते हुए उचित कार्रवाई का आश्वासन दिया है।
