ग्वालियर में स्कूली बच्चों की शालेय क्रीड़ा प्रतियोगिता का शुभारम्भ,
स्वीमिंग वाटर पोलो और डाइविंग में दिखाएँगे बच्चे अपना जौहर
ग्वालियर में 70 वीं राज्य स्तरीय शालेय क्रीड़ा प्रतियोगिता का शुभारम्भ शहर के तरण पुष्कर में हुआ। इस प्रतियोगिता में ग्वालियर समेत मध्यप्रदेश के दस संभागों के खिलाड़ी भाग ले रहे हैं। गौरतलब है कि मध्यप्रदेश के शासकीय स्कूलों में पढ़ने वाले गरीब एवं वंचित वर्ग के बच्चों को खेलों का बड़ा मंच देने हेतु मध्यप्रदेश सरकार द्वारा वर्षों से शालेय क्रीड़ा प्रतियोगिता का आयोजन किया जा रहा है। तरण पुष्कर में आयोजित इस क्रीड़ा प्रतियोगिता में तैराकी वाटर पोलो और डाइविंग जैसे वाटर गेम कॉम्पटीशन में भाग लेने वाले बच्चों का उत्साह देखते ही बनता है। तस्वीरों में आप देखेंगे कि तरण पुष्कर के स्वीमिंगपूल में 800 मीटर की प्रतियोगिता में भाग लेने वाले स्कूली बच्चे पूरे जोश ओ खरोश से अपना लक्ष्य प्राप्त करने में जुटे हैं। जिला पंचायत सीईओ सुजान सिंह रावत ने जानकारी देते हुए बताया की जिला प्रशासन और स्कूली शिक्षा विभाग के संयुक्त आयोजन में मध्य प्रदेश के बच्चे यहां पर भाग ले रहे हैं इनमें से अधिकांश नौनिहाल वह हैं जो आगे जाकर देश का नाम रोशन करेंगे।
