- ग्वालियर में राज्य स्तरीय शालेय क्रीड़ा प्रतियोगिता का समापन,
स्वीमिंग,डाइविंग और वाटर पोलो में प्रदेश के बच्चों को मिले पुरस्कार
ग्वालियर, मध्यप्रदेश शासन और स्कूली शिक्षा विभाग द्वारा आयोजित ग्वालियर में राज्य स्तरीय शालेय क्रीड़ा प्रतियोगिता का आज समापन हुआ। इस समापन के अवसर पर पद्मा विद्यालय की छात्राओं ने अपने सांस्कृतिक नृत्य के माध्यम से मध्यप्रदेश गान पर रंग बिरंगी छटा बिखेरी। गौरतलब है कि कि ग्वालियर में पिछले चार दिनों से राज्य स्तरीय शालेय क्रीड़ा प्रतियोगिता के आयोजन में स्वीमिंग डाइविंग और वाटर पोलो जैसे खेलों में प्रदेश के सभी संभागों के प्रतिभागी हिस्सा ले रहे हैं। इस दौरान कार्यक्रम के मुख्य अतिथि और भाजपा के वरिष्ठ नेता नीतेश शर्मा ने सम्पूर्ण मध्यप्रदेश के विभिन्न संभागों से खेलने आए प्रतिभागियों को ऊर्जा प्रदान करने वाला राष्ट्र प्रेम को लेकर बेहद प्रेरक उद्बोधन दिया। ग्वालियर की जिला शिक्षा अधिकारी स्वीटी मंगल ने शालेय क्रीड़ा प्रतियोगिता में भाग लेने वाले छात्रों को हार जीत का भय त्याग कर बेहतर प्रदर्शन करने का संदेश दिया। उनका कहना था कि प्रतिभागियों ने बेहद अल्प सुविधाओं में चुनौती पूर्ण ढंग से बेहतर प्रदर्शन करके अपने जिले और मध्यप्रदेश का नाम रोशन किया है। वहीं दूसरी ओर ग्वालियर शिक्षा विभाग के जिला क्रीड़ा अधिकारी और कार्यक्रम के संयोजक आर के सिंह ने आमंत्रित अतिथियों का पुष्प हार पहना कर स्वागत किया, उन्होंने मध्यप्रदेश के दूर दराज के इलाकों से खेलने आए प्रतिभागियों को आगामी सत्र में बेहतर प्रदर्शन करने का आह्वान किया। कार्यक्रम के अंत में विजेता खिलाड़ियों को ट्रॉफी प्रदान की गई और आमन्त्रित अतिथिगणों द्वारा विभिन्न भाषणों के जरिए छात्रों को प्रेरित किया। कार्यक्रम के आयोजन में शिक्षा विभाग के पवन शर्मा का विशेष योगदान रहा।
बाइट -: नीतेश शर्मा मुख्य अतिथि
बाइट,-: आर के सिंह जिला क्रीड़ा अधिकारी
