Headlines

सिंधिया के पैरों में गिरी आदिवासी महिला सरपंच,नहीं पसीजे सिंधिया

संवेदनहीन सिंधिया की अनदेखी, पैरों में गिरी आदिवासी महिला को अनदेखा कर आगे बढ़े

केंद्रीय मंत्री और गुना शिवपुरी लोकसभा के सांसद ज्योतिरादित्य सिंधिया के क्षेत्र में आदिवासियों का शोषण चरम पर है। और ग्रामीण क्षेत्रों में शासकीय कर्मचारियों द्वारा भ्रष्टाचार के मामले सामने आते रहे हैं। इसी भ्रष्टाचार को लेकर पोहरी के एक गांव की महिला सरपंच ज्योतिरादित्य सिंधिया के पैरों में गिर गई। लेकिन केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया की संवेदनहीनता देखिए कि सिंधिया महिला सरपंच और उसके पति को पैरों में गिरा देखकर भी नहीं पसीजे और फूल मालाएं लेकर अपने स्वागत के लिए खड़े अपने समर्थकों और कार्यकर्ताओं के सामने चले गए। महिला सरपंच कुसुमा बाई का कहना है की पंचायत सचिव भ्रष्टाचार में लिप्त हैं और कागजों पर अंगूठा लगाने के लिए दबाव बनाता है। पांचों की खरीद फरोख्त करके उसके खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव ला दिया है। भ्रष्टाचार का विरोध करने पर दबंग सचिव उन्हें हटाने के लिए साजिश रच रहा है। बहरहाल शिवपुरी में हुई सिंधिया की जनसुनवाई में जिस तरह से आवेदनों को कचरा दान में फेंक दिया गया था ठीक उसी तरह इस महिला सरपंच की गुहार भी अनसुनी रह जाएगी यह एक बड़ा सवाल है।

Please follow and like us:
Pin Share

Leave a Reply

INSTAGRAM