ग्वालियर में बहोड़ापुर चौराहे पर दुकानों में लगी भीषण आग
दुकानें
एंकर -: ग्वालियर के बहोड़ापुर थाना क्षेत्र में बीती रात दुकानों में भीषण आग लग गई। आग लगने के चलते लगभग एक दर्जन दुकान है जलकर खाक हो गई गनीमत रही की रात को दुकान बंद होने के कारण कोई भी जनहानि नहीं हुई लेकिन सभी दुकानों में रखा लाखों का सामान खाक हो गया। अज्ञात कारणों से लगी आग ने एक-एक करके सभी दुकानों को अपनी चपेट में ले लिया। आगजनी के दौरान दमकल कर्मियों ने बड़ी मशक्कत से आग पर काबू पाया। दुकानदारों का कहना है कि उन्हें रात को 12:00 बजे आग लगने की सूचना मिली थी जिसके बाद उन्होंने फायर ब्रिगेड को फोन किया आग लगने के कर्म का फिलहाल पता नहीं चल पाया है। वही ग्वालियर की महापौर शोभा सिकरवार ने मौके पर पहुंचकर दुकानदारों को सहायता देने का आश्वासन दिया है।
