नर्सिंग कॉलेज संचालकों का कारनामा,
सैंकड़ों छात्रों का भविष्य बर्बाद, डॉ बीआर श्रीवास्तव की दबंगई, गुंडई दिखाने लिया पुलिस का सहारा।
ग्वालियर में एक बार फिर नर्सिंग कॉलेज संचालक की दबंगई और पुलिस की गुंडागर्दी देखने को मिली जब वर्षों से अपनी परीक्षा परिणाम की मांग कर रहे छात्रों ने कॉलेज प्रबंधन को सवालों के कटघरे में खड़ा कर दिया। बता दें कि जीएनएम समेत अन्य नर्सिंग कोर्स जो केवल 3 साल का होते हैं लेकिन ग्वालियर के पोस्ट ग्रेजुएट कॉलेज ऑफ नर्सिंग कॉलेज के संचालकों के फर्जीवाड़े ने सैंकड़ों छात्रों का भविष्य बर्बाद कर दिया है। गुरूवार को जब नर्सिंग की पढ़ाई कम्पलीट कर चुके इन छात्रों ने कॉलेज प्रबंधन से अपने परीक्षा परिणाम की मांग की तो कॉलेज के कर्ताधर्ताओं ने पहले तो छात्रों को धमकाया और जब छात्र अपनी मांगों पर अड़े रहे तो कैंसर हॉस्पिटल के संचालक डॉक्टर बी आर श्रीवास्तव ने कम्पू थाना प्रभारी को बुलवा लिया। और जैसा कि कम्पू थाना प्रभारी अमर सिंह सिकरवार अपने तरीके से शांति व्यवस्था स्थापित करने के लिए जाने जाते हैं तो उन्होंने कॉलेज प्रबंधन का पक्ष लेते हु�
