पार्टी के प्रोटोकॉल के आगे प्रशासन भी नतमस्तक
कलेक्टर कमिश्नर सीईओ भी रंगे भगवा रंग में


ग्वालियर भाजपा की शानदार पार्टी में भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ जिला प्रशासन भी भगवामय नजर आया। दरअसल ग्वालियर के भाजपा अध्यक्ष जयप्रकाश राजौरिया ने होली मिलन समारोह के नाम पर एक निजी गार्डन में बड़ी पार्टी का आयोजन किया था। जिसमें ग्वालियर जिले के भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ जनप्रतिनिधि मंत्रीगण शहर के प्रमुख व्यवसाई, इंडस्ट्रलिस्ट और प्रशासन के बड़े अधिकारी भी शामिल हुए। खास बात ये रही कि ग्वालियर भाजपा संगठन की इस रंगारंग पार्टी में मंत्री पहुंचे थे तो प्रशासन की तो मजबूरी थी कि उन्हें पहुंचना ही था। हालांकि पार्टी कार्यक्रम में इससे पहले कभी भी कलेक्टर सीईओ या निगम कमिश्नर की मौजूदगी नहीं देखी गई लेकिन जब अध्यक्ष दमदार हो तो प्रशासन को ढोक तो लगानी ही पड़ती है। तो भैया कलेक्टर साहिबा रूचिका सिंह चौहान, निगमायुक्त संघप्रिय गौतम के साथ जिला पंचायत सीईओ विवेक सिंह ने भी अपने गले में भगवा पट्टा पहन ही लिया। अब कारण चाहे जो रहा हो लेकिन प्रशासन का भगवामय होना सत्ता संगठन को तो लास आ जाएगा लेकिन आम जनता को और विपक्ष को कितना रास आता है ये आने वाला वक्त बताएगा।


