ग्वालियर में स्पा सेंटर की आड़ में देह व्यापार के अड्डे

स्पा सेंटर से पकड़े 8 युवक युवतियाँ_आपत्तिजनक सामग्री के साथ सैक्स वर्धक दवाओं का जखीरा बरामद 

एंकर-: ग्वालियर के यूनिवर्सिटी थाना क्षेत्र में एक स्पा सेंटर में देह व्यापार संचालित होने की सूचना पर पहुंची पुलिस टीम के उस समय होश उड़ गए जब उन्होंने इस स्पा सेंटर में कई ग्राहकों को आपत्तिजनक स्थिति में देखा। यही नहीं रेड माउंटेन नामक इस स्पा सेंटर में कई सारे कंडोम के पैकेट और शक्ति वर्धक टैबलेट का जखीरा मिला है। सपा के मैनेजर और दो अन्य व्यक्तियों को पुलिस ने हिरासत में ले लिया है वही अवैध व्यापार में संलिप्त पांच युवतियों को पुलिस ने अभिरक्षा में लिया है। आपको बता दें की ग्वालियर के सबसे पॉश इलाके में अवैध रूप से चल रहे स्पा सेंटरों पर पहले भी कार्यवाही हुई है लेकिन बावजूद इसके इस इलाके में देश व्यापार में लगातार बढ़ोतरी हो रही है। इस क्षेत्र में पुलिस अधीक्षक कार्यालय आईजी ऑफिस कलेक्ट्रेट और हाईकोर्ट जिला कोर्ट समेत तमाम सारे महत्वपूर्ण कार्यालय मौजूद है लेकिन बावजूद इसके पुलिस प्रशासन की नाक के नीचे इस तरह का देह व्यापार का धंधा संचालित होने से पुलिस की मंशा‌ पर सवाल खड़े करता है।

बाइट-: कृष्ण लालचंदानी (एडिशनल एसपी ग्वालियर)


 

Please follow and like us:
Pin Share
INSTAGRAM