महिला के साथ लूट की वारदात_बेलगाम बदमाश दे रहे पुलिस को चुनौती

शहर में बदमाशों का आतंक_महिला क्लर्क का मोबाइल लूटा।

एंकर-: शहर में बदमाशों के हौसले बुलंद हैं चोर लुटेरे हर रोज पुलिस को चुनौती दे रहे हैं कभी खुलेआम फायरिंग तो कभी महिलाओं से लूट के मामले सामने आ रहे हैं लेकिन पुलिस की सख्ती के बावजूद अपराधी बेखौफ हैं। ताज़ा मामला ग्वालियर के झांसी रोड इलाके का है जहाँ महिला क्लर्क से बाइक सवार दो बदमाश झपट्टा मारकर मोबाइल लूट ले गए। वारदात उस समय हुई जब दतिया से आ रही ट्रेन झांसी रोड इलाके में आउटर पर खड़ी थी। महिला ने सोचा कि वह यहां ट्रेन से उतरकर सीधे रोड से टैक्सी लेकर घर चली जाएगी। वह ट्रेन से उतरकर पैदल चलने लगी। महिला सीएनजी पंप के सामने पहुंची ही थी कि तभी बाइक सवार दो बदमाश पीछे से आए और झपट्टा मारकर मोबाइल लूट ले गए। घटना का CCTV सामने आने के बाद यह लूट का मामला होने का पता लगा है। दरअसल ग्वालियर के माधौगंज थाना क्षेत्र केh हेमसिंह की परेड निवासी महिमा भदौरिया दतिया में एलडीसी के पद पर पदस्थ हैं। रोजाना की तरह बीते रोज वह ड्यूटी कर इटावा लिंक एक्सप्रेस ट्रेन से दतिया से ग्वालियर आ रही थी। ग्वालियर पहुंचने के बाद ट्रेन स्टेशन से करीब 5 किलोमीटर पहले झांसी रोड इलाके में तपोवन के पास आउट एरिया में खड़ी थी।महिमा आउटर पर ही ट्रेन से उतरकर पैदल-पैदल टैक्सी के लिए जाने लगी। अभी वह सीएनजी पंप के पास पहुंची ही थी कि मोबाइल पर किसी का कॉल आया। मोबाइल पर बात करते हुए वह जा रही थी। तभी पीछे से बाइक सवार दो बदमाश आए और झपट्टा मारकर मोबाइल छीन ले गए। पीड़िता ने बदमाशों को पकड़ने के लिए शोर मचाया और पीछे भागी। लेकिन तब तक बदमाश फरार हो गए। घटना का सीसीटीवी फुटेज भी पुलिस को मिला है अब पुलिस CCTV कैमरे खंगाल कर लुटेरों का पता लगाने में जुटी है।

 

बाइट-निरंजन शर्मा,अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक,ग्वालियर

Please follow and like us:
Pin Share
INSTAGRAM