ग्वालियर में पति ने पत्नी पर पेट्रोल डालकर लगाई आग
पति ने भी किया आत्मदाह का प्रयास_ तलाक का मामल कोर्ट में है लम्बित
ग्वालियर में पति पत्नी विवाद में एक अनोखा मामला सामने आया है जहाँ पति ने अपनी पत्नी पर पेट्रोल डाल कर जान से मारने की कोशिश की। वहीं जब एक ट्रेफिक पुलिस कर्मी की नजर उस पर पड़ी और पति को पकड़ा तो पति ने खुद पर भी पेट्रोल डाल लिया।
मौके पर चश्मदीद और पत्नी की जान बचाने वाले ट्रेफिक कांस्टेबल बृजेन्द्र सिंह के मुताबिक पति पत्नी एक बाइक पर बैठकर जा रहे थे कि अचानक पति ने बाइक पर बैठी पत्नी पर पेट्रोल छिड़क कर लाइटर से आग लगा दी। बाइक पर बैठी महिला को चिल्लाते देख आरक्षक ने बाइक रोककर महिला को बचाया और पति को पकड़ लिया जिसके बाद पति ने पेट्रोल डाल कर आग लगाने का प्रयास किया। जिसे तत्काल प्रभाव से बचा लिया गया। पुलिस के मुताबिक सिरोल निवासी पति पंकज दुबे और पत्नी काजल दुबे के बीच विवाद के दौरान आग लगाने की घटना सामने आई थी दोनों पति पत्नी को अस्पताल में भेज दिया गया है पूछताछ करके कार्रवाई की जाएगी।
बाइट-: बृजेन्द्र सिंह (कांस्टेबल ट्रेफिक पुलिस)
