ऊर्जा मंत्री ने फिर खोली नगर निगम की पोल_सड़क पर गंदगी देख लगाई झाड़ू

ग्वालियर नगर निगम को हर बार आईना दिखा रहे मंत्री

गहरी नींद ऐसी कि जनता की छोड़ो मंत्री की भी सुनवाई नहीं

बेचारे मंत्री जी की मजबूरी सफ़ई भी है जरूरी

देखिए क्यों पकड़ी मंत्री ने झाड़ू

ग्वालियर में बिजली समस्याओं का निरीक्षण करने सुबह सुबह अपने घर से निकले प्रदेश के ऊर्जा मंत्री प्रद्युम्न सिंह तोमर को अपने ही घर के पास की सड़कों पर गंदगी नजर आई इसके बाद उन्होंने संबंधित अधिकारी को फोन करके इसकी शिकायत की. लेकिन फिर जैसा कि आप जानते हैं अपने चिरपरिचित अंदाज में मंत्री ने हाथ में झाड़ू पकड़ी और जुट गए सड़कों की सफाई करने। मंत्री जी के इलाके में सुबह 9-10 बजे तक सफाई न होना और मंत्री के फोन करने के बाद नगर निगम के अधिकारियों की नींद खुलना निगम प्रशासन पर बड़े सवाल खड़े करता है। सुनिए और देखिए ऊर्जा मंत्री प्रद्युम्न सिंह तोमर की शिकायत के बाद भी निराकरण नहीं हुआ तो मंत्री ने खुद उठा ली झाड़ू। अब जब मंत्री का ये हाल है तो आम जनता को कौन पूछेगा।

Please follow and like us:
Pin Share
INSTAGRAM